सबका मिला साथ, आगे बढ़ता गया पौधारोपण का कारवां

- शहर से लेकर गांव तक चला अभियान अफसर संग जन्रप्रतिनिधियों ने रोपा बरगद का पौधा संसूगों

By JagranEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 11:25 PM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 11:25 PM (IST)
सबका मिला साथ, आगे बढ़ता गया पौधारोपण का कारवां
सबका मिला साथ, आगे बढ़ता गया पौधारोपण का कारवां

- शहर से लेकर गांव तक चला अभियान, अफसर संग जन्रप्रतिनिधियों ने रोपा बरगद का पौधा

संसू,गोंडा : सुबह के करीब 10.30 बज रहे थे। आसमान में बादल छाए हुए थे। थोड़ी-थोड़ी देर पर बारिश की हल्की बूंदें मौसम को सुहाना बना रही थीं। शहर के वेंकटाचार्य क्लब में पौधारोपण को लेकर तैयारियां चल रही थीं। थोड़ी देर में डीएफओ आरके त्रिपाठी कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने पहले तैयारियों का जायजा लिया। फिर अफसरों को जानकारी दी। दस मिनट बाद ही मुख्य अतिथि आयुक्त देवीपाटन मंडल एसवीएस रंगाराव पहुंच गए। उन्होंने परिसर में ही बरगद का पौधा लगाया। इसके बाद डीएम मार्कण्डेय शाही, एसपी संतोष कुमार मिश्र, सीडीओ शशांक त्रिपाठी, एसडीएम कुलदीप सिंह, सीएमओ डा. राधेश्याम केसरी, डीएफओ आरके त्रिपाठी, एसडीओ एसपी सिंह व वन क्षेत्राधिकारी मो. इलियास ने भी पौधा लगाया। कमिश्नर ने अफसरों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। डीएम ने दैनिक जागरण के पहल की सराहना करते हुए कहा कि बरगद लगाओ अभियान आज शहर से लेकर गांव तक चलाया जा रहा है। यह पहल अनूठी व सराहनीय है। सभी को इस मुहिम से जुड़ना चाहिए। आइजी डा. राकेश सिंह ने पुलिस लाइन में बरगद का पौधा रोपा। उन्होंने कहा कि दैनिक जागरण की पहल पर सभी पुलिस कार्यालयों में पौधारोपण कराया गया है। वक्त के साथ ही पौधारोपण अभियान का कारवां आगे बढ़ता गया। ------

विधायक व पूर्व मंत्री ने भी रोपा बरगद का पौधा

- तरबगंज : ब्लॉक परिसर में विधायक प्रेम नरायन पांडेय ने बरगद का पौधा लगाया। एसडीएम राजेश कुमार, सीओ संसार सिंह राठी, एडीओ पंचायत दामोदर शुक्ल ने भी पौधा रोपा। कर्नलगंज : पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने भंभुआ में पौधारोपण किया। बभनजोत : ग्राम पंचायत सैदापुर में विधायक प्रभात वर्मा ने पौधारोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। हलधरमऊ : विधान परिषद सदस्य महफूज खां व प्रधान मसूद खां ने गांव की सरकारी जमीन पर बरगद का पौधा लगाया। पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे ने बनगांव में पौधा रोपा। मनकापुर में एसडीएम हीरालाल, कर्नलगंज में शत्रुघन पाठक, बीडीओ आरएन पांडेय ने पौधारोपण किया।

chat bot
आपका साथी