लोकतंत्र का उत्सव

संसू गोंडा आज का दिन बहुत खास था। ये गांव की सरकार चुनने के लिए जनादेश का भी दिन था।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 11:03 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 11:03 PM (IST)
लोकतंत्र का उत्सव
लोकतंत्र का उत्सव

संसू, गोंडा : आज का दिन बहुत खास था। ये गांव की सरकार चुनने के लिए जनादेश का भी दिन था। एक तरफ कोरोना महामारी तो दूसरी तरफ तेज धूप। विषम परिस्थितियों के बावजूद लोगों में मतदान को लेकर एक नया उल्लास देखने को मिला। सुबह से ही मतदान के लिए बूथों पर लोगों की लाइनें लग गई थीं। लोकतंत्र के पर्व में शामिल होने की दिलचस्पी इस कदर दिखी कि बुजुर्ग व दिव्यांग भी वोट डालने के लिए पहुंचे। पहली बार वोट डालने आए युवक व युवतियों में एक नया जोश दिखा। वह एक जिम्मेदार नागरिक के साथ ही अपने फर्ज की अहमियत समझ रहे थे। हर दिन एक अलग रंग में जीने वाले गोंडा ने एक नया इतिहास लिखा। 1214 ग्राम पंचायतों में 26 लाख 69 हजार मतदाताओं ने आगामी पांच वर्ष के लिए अपने गांव की सरकार चयन के लिए मुहर लगा दी। उनका जनादेश किसके हक में गया है ये जानकारी दो मई को होने वाली मतगणना के बाद मिल सकेगी। 1194 ग्राम पंचायतों के प्रधान, 2084 ग्राम पंचायत सदस्य, 1490 क्षेत्र पंचायत सदस्य व 65 जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 21 हजार 936 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटिका में बंद हो गई। ग्राम पंचायत सदस्य पद के 3987 पद किसी के भी नामांकन न करने से अभी रिक्त रहेंगे। रिक्त पदों को भरने के लिए उप चुनाव कराना पड़ेगा। संभव है कि कई ग्राम पंचायत में सरकार का गठन कोरम पूरा न होने के कारण न हो पाए।

नंबर गेम

-26.69 लाख मतदाताओं ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग

-09 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद का निर्विरोध निर्वाचन तय

-9222- ग्राम पंचायत सदस्य के पदों पर भी निर्विरोध निर्वाचन

-122 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए निर्विरोध निर्वाचन तय

-1194 ग्राम प्रधान पद के लिए 8750 प्रत्याशी

-2084 ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 5072 प्रत्याशी मैदान में

-1490 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की सीटों पर 7292 प्रत्याशी लड़ रहे चुनाव

-65 जिला पंचायत सदस्य पद की सीटों पर 836 ने ठोंकी है दावेदारी

-1588 मतदान केंद्र पर मतदाताओं ने डाले वोट

-4428 मतदेय स्थल बनाए गए थे मतदान के लिए

-02 मई को सुबह आठ से बजे से ब्लॉकवार शुरू होगी मतगणना

chat bot
आपका साथी