लीड-जागरण पड़ताल : सुरक्षा नियमों के पालन का नहीं ध्यान, जागरूकता अभियान धड़ाम

द्दश्रठ्ठस्त्रड्ड ठ्ठद्ग2ह्य द्बठ्ठ1द्गह्यह्लद्बद्दड्डह्लद्बठ्ठद्द ह्मद्गश्चश्रह्मह्ल श्रठ्ठ ह्लह्मड्डद्घद्घद्बष् ह्मह्वद्यद्ग

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 10:13 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 10:13 PM (IST)
लीड-जागरण पड़ताल : सुरक्षा नियमों के पालन का नहीं ध्यान, जागरूकता अभियान धड़ाम
लीड-जागरण पड़ताल : सुरक्षा नियमों के पालन का नहीं ध्यान, जागरूकता अभियान धड़ाम

चित्र परिचय : 28जीएनडी11 से 13

------------------

- तमाशबीन बने रहते हैं पुलिस व होमगार्ड के जवान, जागरूकता अभियान का नहीं पड़ रहा असर संसू, गोंडा : समय दोपहर 12 बजे। गुरुनानक चौराहा के पास एक बाइक पर चार लोग सवार थे। इसमें एक बच्चा भी था। चौराहा पर पुलिस व होमगार्ड के जवान तैनात थे लेकिन इन्हें रोकने की जहमत नहीं उठाई। दोपहर तीन बजे। एलबीएस चौराहा पर बाइक सवार गलत रूट पर जा रहा था। यह हाल तब है जब परिवहन विभाग सड़क सुरक्षा सप्ताह मना रहा है। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का दावा किया जा रहा है लेकिन, यहां वाहन चालक नियमों के पालन को लेकर गंभीर नहीं हैं।

परिवहन विभाग का जागरूकता अभियान परवान नहीं चढ़ पा रहा है। लोग मनमाने ढंग से गाड़ी चलाते हैं। यही नहीं, वाहन चालक यात्रियों को लटकाकर सफर कराते हैं। बिना हेलमेट व सीट बेल्ट के फर्राटा भरने वालों पर लगाम नहीं लग पा रही है। लोग मनमाने ढंग से गलत रूट पर बाइक दौड़ाते हैं।

--------------

मनमाने ढंग से बैठाए जाते हैं यात्री

- गोंडा-बहराइच पर जानकी नगर के पास एक बोलेरो में लोग लटककर जा रहे थे। वाहन के भीतर क्षमता से अधिक यात्री बैठे थे। इस पर सामान लदा हुआ था। इसी तरह से दूसरे वाहन भी यात्रियों को बैठाते हैं। लोग सफर करने को विवश हैं। इन पर पुलिस, यातायात पुलिस व परिवहन विभाग के अधिकारी लगाम नहीं लगा पा रहे हैं।

--------------

1.40 लाख रुपये वसूला जुर्माना

- पुलिस व परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने नगर में चेकिग अभियान चलाया। इसमें मनमानी फर्राटा भरने वाले चालकों का चालान किया गया। इनसे 1.40 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया है।

-----------------

की जा रही है कार्रवाई

- देवीपाटन मंडल के संभागीय परिवहन अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि चेकिग अभियान चलाकर मनमानी फर्राटा भरने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों को लगाया गया है।

chat bot
आपका साथी