एसपी को सटीक जवाब देने वाले छह आरक्षी पुरस्कृत

संसू गोंडा पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने थानों पर प्रशिक्षणाधीन आरक्षियों के साथ संवाद

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Jul 2021 11:16 PM (IST) Updated:Fri, 16 Jul 2021 11:16 PM (IST)
एसपी को सटीक जवाब देने वाले छह आरक्षी पुरस्कृत
एसपी को सटीक जवाब देने वाले छह आरक्षी पुरस्कृत

संसू, गोंडा : पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने थानों पर प्रशिक्षणाधीन आरक्षियों के साथ संवाद किया। व्यवहारिक प्रशिक्षण के बारे में ली जानकारी। अनुशासन का पाठ पढ़ाकर मित्र पुलिसिग के टिप्स दिए। सवालों का सटीक जवाब देने वाले छह आरक्षियों को पुरस्कृत किया।

पुलिस लाइन सभागार में आयोजित बैठक में एसपी ने वर्ष 2020 बैच के प्रशिक्षणाधीन आरक्षियों के साथ संवाद कर अब तक प्राप्त प्रशिक्षण के बारे में जानकारी ली। उनके स्वास्थ्य/समस्याओं के बारे में जाना। पुलिस अधीक्षक ने अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए उन्हें मित्र पुलिसिग की जानकारी दी। कहा कि जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें। थाने पर आने वाले फरियादियों के साथ मृदु व्यवहार रखते हुए उनकी समस्याओं को सुनकर तत्काल निस्तारण करें। आम-जनमानस में पुलिस की छवि को बेहतर बनाएं। उन्होंने यूपी कॉप, सी-प्लान, प्रहरी एप, त्रिनेत्र एप के बारे में भी जानकारी दी। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत रजिस्टर का अवलोकन करने व अपने बीट की पूरी जानकारी रखने के बारे में बताया। संवाद के दौरान बेहतर जानकारी रखने व अच्छे टर्न आउट के लिए थाना खोड़ारे के आरक्षी सुधीर कश्यप, विनायक सिंह, विवेक सिंह, गौरव कुमार गुप्ता, थाना तरबगंज के अभिनव मिश्र व प्रियांशी को 500-500 रुपये का पुरस्कार दिया। सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम सहित अन्य मौजूद थे।

वहीं एसपी ने परेड की सलामी ली। निरीक्षण कर उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कृत किया। इसमें डायल 112 के चालक आरक्षी मायालाल व पंकज कुमार को एक-एक हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। क्वार्टर गार्ड में सलामी के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर आरक्षी अमित मौर्य को भी पुरस्कृत किया। इसके बाद एसपी ने न्यायालय पैरोकार व कोर्ट मुहर्रिर की बैठक की। आरोपितों को जल्द से जल्द सजा दिलाने के लिए न्यायालय में प्रभावी पैरवी करने के निर्देश दिए। वहीं रिफ्रेशर कोर्स समापन पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पुलिसकर्मियों को प्रमाण पत्र वितरित किया। इस दौरान डायल 112 टीम के कमांडर अभिषेक प्रसाद को एक बुजुर्ग महिला को उनके परिवारजनों के हवाले किए जाने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

chat bot
आपका साथी