आज से थम जाएगा चुनाव प्रचार, कल रवाना होंगी पोलिग पार्टियां

- शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने को प्रशासन ने कसी कमर - मतदाताओं को रिझाने में प्रत्याशि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 09:53 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 09:53 PM (IST)
आज से थम जाएगा चुनाव प्रचार, कल रवाना होंगी पोलिग पार्टियां
आज से थम जाएगा चुनाव प्रचार, कल रवाना होंगी पोलिग पार्टियां

- शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने को प्रशासन ने कसी कमर

- मतदाताओं को रिझाने में प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत

संसू, गोंडा : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का शोर शनिवार को थम जाएगा। इससे पहले मतदाताओं को रिझाने के लिए प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। जनसंपर्क तेज कर दिया गया है। वहीं, प्रशासन ने भी शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने को कमर कस ली है। वाहनों का अधिग्रहण किया जा रहा है।

राज्य निर्वाचन आयोग ने 26 मार्च को चुनावी कार्यक्रम घोषित किया था। इसके बाद प्रत्याशियों ने प्रचार शुरू कर दिया था। नामांकन के बाद इसमें और अधिक तेजी हुई। तभी से गांव की सरकार के लिए शह-मात का खेल चल रहा है। लोगों को लुभाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहा है। शनिवार को मतदान से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार का शोरगुल थम जाएगा। भाजपा, सपा, बसपा व कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों के साथ ही निर्दल ताल ठोंक रहे उम्मीदवारों ने संपर्क अभियान बढ़ा दिया है। हर मतदाता तक पहुंचने की होड़ देखने को मिल रही है। प्रशासन ने भी कसरत तेज कर दी है। पुलिस ने गांवों में निगरानी बढ़ा दी है। शांतिपूर्ण चुनाव के लिए पहले ही आरोपितों को गिरफ्त में ले लिया गया है। ताकि चुनाव में किसी प्रकार का विघ्न न पड़े। लोगों को भी निडर होकर मतदान करने को कहा गया है। वाहनों का हो रहा अधिग्रहण

- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने को वाहनों का अधिग्रहण शुरू कर दिया गया है। शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज में वाहनों को खड़ा कराया गया है। शुक्रवार को हल्के वाहनों का अधिग्रहण किया गया है। इसके अलावा भारी वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए परिवहन विभाग के अधिकारियों ने कसरत शुरू कर दी है। वाहन स्वामियों के मोबाइल पर कॉल करके सचेत किया जा रहा है। मतदान कार्मिकों के लिए वाहन देने को कहा जा रहा है।

chat bot
आपका साथी