डूबे तीन किशोरों का शव बरामद, चीत्कार से दिल चीत्कार दिल दहला

गोंड़ा 20 घंटे बाद बिसुही नदी में उतराता मिला शव घर से राशन लेने निकले थे तीनों किशोर।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 09:29 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 09:29 PM (IST)
डूबे तीन किशोरों का शव बरामद, चीत्कार से दिल चीत्कार दिल दहला
डूबे तीन किशोरों का शव बरामद, चीत्कार से दिल चीत्कार दिल दहला

संसू, खरगूपुर (गोंडा) : बिसुही नदी में नहाते समय डूबे तीन किशोरों का शव 20 घंटे बाद बरामद हो गया। सुबह तीनों का शव नदी में उतराता पाया गया। वहीं परिवारजन का रो रोकर हाल बेहाल है। रिश्तेदार व ग्रामीण परिवारजन को ढांढस बंधा रहे हैं।

खरगूपुर के पंचुरखी मनोहरजोत गांव निवासी विक्रांत वर्मा, महेश उर्फ छोटे यादव व आनंद कुमार मिश्र बुधवार को राशन लेने गए थे। वह तीनों पास के ही भोलाजोत गांव के समीप बिसुही नदी में नहाने लगे। नहाने के दौरान तीनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए। नदी के किनारे साइकिल, कपड़े पड़े थे। डूबने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीएसी की फ्लड कंपनी के अलावा आसपास गांव के कई गोताखोरों ने किशोरों के शव को ढूंढने का प्रयास किया लेकिन, देर रात तक पता नहीं चल सका। गुरुवार सुबह करीब साढ़े सात बजे होमगार्ड रविद्र नाथ मिश्र व पीआरडी जवान अशोक तिवारी ने नदी में शवों को उतराता देखा। शव बरामद होने के बाद प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सोनकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शवों को नदी से बाहर निकलवाया। उन्होंने बताया कि किशोर जहां से नदी में नहाने के लिए उतरे थे उससे करीब 50 मीटर दूरी पर दो शव करीब 100 मीटर की दूरी पर एक किशोर का शव पाया गया। शव मिलने के बाद तीनों किशोरों के घरों में एक बार फिर चीत्कार गूंजने लगा। जो भी वहां था सबकी आंखें नम थीं। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। रिश्तेदारों के साथ ही आसपास के लोग पहुंचकर पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधा रहे हैं।

-------------

अधिकारियों ने डाला था डेरा

- भोलाजोत गांव में तीन किशोरों के डूबने की सूचना एसडीएम सदर सूरज पटेल, एसडीएम कुलदीप सिंह, सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम सहित कई थानों की पुलिस पहुंची। प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

chat bot
आपका साथी