बाटम-समुदाय में न हो संक्रमण का वार, जागरूकता को बनाया हथियार

संसू गोंडा कोरोना काल के दौरान किशोरों को बीमारियों से बचाने के लिए 1920 साथिया की ट

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Jul 2021 10:24 PM (IST) Updated:Sun, 18 Jul 2021 10:24 PM (IST)
बाटम-समुदाय में न हो संक्रमण का वार, जागरूकता को बनाया हथियार
बाटम-समुदाय में न हो संक्रमण का वार, जागरूकता को बनाया हथियार

संसू, गोंडा: कोरोना काल के दौरान किशोरों को बीमारियों से बचाने के लिए 1920 साथिया की टीम जागो नामक अभियान चला रही है। इसमें किशोरों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही हर माह उनसे संवाद किया जाता है। किशोरों की समस्याओं व सुझाव से अधिकारियों को अवगत कराया जाता है। इसके आधार पर किशोरों को लेकर गतिविधियों का संचालन किया जाता है।

जिले के मनकापुर,नवाबगंज, तरबगंज,काजीदेवर, परसपुर, इटियाथोक, हलधरमऊ व रुपइडीह में किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत 1920 साथिया बनाई गई है। इनके जरिए किशोरों को कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर जागरूक किया जा रहा है। मास्क, दो गज की दूरी व सैनिटाइजर के बारे में जानकारी दी जा रही है। यही नहीं, साथिया इन दिनों ममता संस्था के साथ मिलकर परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करने व जनसंख्या स्थिरता को लेकर मुहिम चला रहे हैं। दंपती को परिवार कल्याण कार्यक्रम की गतिविधियों के बारे में बताया जाता है। ममता के कार्यक्रम समन्वयक अखिलेश शुक्ला व सुरेश मिश्र का कहना है कि गांवों में जागरूकता की गतिविधियों का प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

इनसेट अहम है भूमिका

- कोरोना की तीसरी लहर से निपटने में जागरूकता का एक अहम किरदार है। ऐसे में अभिभावकों को कोविड प्रोटोकाल का ज्ञान होना आवश्यक है। बच्चों को भी मास्क व शारीरिक दूरी का पालन करने की सीख दी जा रही है। कार्यक्रम समन्वयक रंजीत सिंह ने बताया कि वाट्सएप ग्रुप के माध्यम से इन गतिविधियों की मॉनीटरिग की जा रही है। आशा कार्यकर्ता उनकी मदद के लिए लगाए गए हैं। टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करने की भी कमान सौंपी गई है।

chat bot
आपका साथी