स्कूलों में बना पुस्तकालय, मनपसंद किताब पढ़ सकेंगे विद्यार्थी

अजय पांडेय गोंडा परिषदीय स्कूलों में पुस्तकालय की स्थापना कराई गई है। इसमें किताबों की

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 10:33 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 10:33 PM (IST)
स्कूलों में बना पुस्तकालय, मनपसंद किताब पढ़ सकेंगे विद्यार्थी
स्कूलों में बना पुस्तकालय, मनपसंद किताब पढ़ सकेंगे विद्यार्थी

अजय पांडेय, गोंडा :

परिषदीय स्कूलों में पुस्तकालय की स्थापना कराई गई है। इसमें किताबों की उपलब्धता सुनिश्चित कराना था। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने 156 प्रकार की 7.13 लाख पुस्तकें भेज दी हैं। इसे गोदाम में रखवा दिया गया था। कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने के बाद ब्लॉकों को भेजा जा रहा है। ब्लॉक से स्कूलों को आपूर्ति की जाएगी, जहां छात्र पाठ्यक्रम के साथ ही मनपसंद किताबें पढ़ सकेंगे। निगरानी के छात्रों का समूह बनाया जाएगा। यह शिक्षकों के साथ मिलकर पुस्तकालय का रखरखाव व पुस्तकों का वितरण करेंगे तीन सेट में भेजी जाएंगी पुस्तकें - बेसिक शिक्षा विभाग परिषदीय स्कूलों में एक प्रकार की पुस्तक तीन सेट में भेजी जाएगी। बंडल बनाने को लेकर कवायद चल रही है। जल्द ही आपूर्ति सुनिश्चित कराने का दावा किया जा रहा है। छात्रों को मिलेगी सुविधा

- परिषदीय स्कूलों में पुस्तकालय की स्थापना की गई है। किताबों की उपलब्धता सुनिश्चित होने पर छात्रों को सुविधा मिलेगी। वह पाठ्यक्रम से अलग दूसरी किताबें भी पढ़ सकेंगे। टीम करेगी निगरानी - शिक्षकों को पुस्तकालय की निगरानी के लिए छात्रों की टीम बनाने को कहा गया है। यह अध्यापक की मदद करेंगे। पुस्तक घर ले जाने वाले छात्रों का विवरण रखेंगे। उनकी वापसी के लिए संबंधित छात्रों को प्रोत्साहित करेंगे।

-------------

नंबर गेम

- 16 ब्लॉक हैं - 2686 परिषदीय स्कूलों का संचालन हो रहा है। - 3.61 लाख छात्रों का नामांकन है।

- 80 तरह की पुस्तकें प्राथमिक विद्यालयों में भेजी जाएंगी। - 76 प्रकार की किताबें उच्च प्राथमिक विद्यालयों को उपलब्ध कराई जाएंगी। - 97 तरह की किताब कंपोजिट विद्यालय में आपूर्ति की जाएगी। - 713244 पुस्तकों की एनसीईआरटी ने आपूर्ति की है।

- 234480 पुस्तकें प्राइमरी स्कूलों को भेजी जाएगी। - 96360 किताबें उच्च प्राथमिक विद्यालयों में भेजी जाएगी। - 382404 पुस्तकों की आपूर्ति कंपोजिट विद्यालय को उपलब्ध कराई जाएगी। - 156 तरह की किताबों की एनसीईआरटी ने आपूर्ति की है।

-----------

बोले जिम्मेदार

- पुस्तकालय स्थापित करा दिया गया है। एनसीईआरटी की किताबों को ब्लॉकों पर भेजा जा रहा है। खंड शिक्षा अधिकारियों को इसका वितरण कराने का निर्देश दिया गया है।

- डॉ. विनय मोहन वन, बीएसए

chat bot
आपका साथी