निष्क्रिय प्रवर्तन, परमिट शर्तो का हो रहा उल्लंघन

मनमाने ढंग से हो रहा निजी बसों का संचालन परमिट शर्तो का नहीं रखते ध्यान

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 11:32 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 11:32 PM (IST)
निष्क्रिय प्रवर्तन, परमिट शर्तो का हो रहा उल्लंघन
निष्क्रिय प्रवर्तन, परमिट शर्तो का हो रहा उल्लंघन

गोंडा: कोरोना काल में रेल व रोडवेज बसों का संचालन सीमित हो गया था। निजी बसों का संचालन बढ़ा है। 250 बसों का पंजीयन है। ये परमिट शर्तों को लेकर गंभीर नहीं हैं। कई बस चालक नियमों को दरकिनार कर फर्राटा भरते हैं। परिवहन विभाग का प्रवर्तन दल कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। कई बस मालिकों ने मनमाने ढंग से सीट भी बढ़ा दी है।

निजी बसों को कांटैक्ट कैरेज की परमिट दी जाती है। इसके तहत ये बसें जगह-जगह से सवारियां नहीं बैठा सकतीं। बस संचालक किसी एक निश्चित स्थान से यात्रियों को बैठाकर ट्रैवल करा सकते हैं लेकिन, यहां ऐसा नहीं हो रहा है। परसपुर में यात्रियों को बैठाया जाता है। इसके अलावा कर्नलगंज व बीच में कहीं यात्री मिलने पर उन्हें बस में बैठा लिया जाता है। ऐसा करना परमिट नियमों का उल्लंघन है। बावजूद इसके मनमानी चल रही है। यही नहीं, निर्धारित सीट से अधिक यात्रियों को सफर कराया जाता है। पुलिस व परिवहन विभाग के अधिकारी इन पर प्रभावी कार्रवाई नहीं करते हैं। चेकिग के नाम पर खानापूरी की जाती है। इससे मनमानी का खेल चल रहा है। अभी हाल में बाराबंकी में हुए हादसे के बाद प्रवर्तन दल की कार्रवाई सवालों के घेरे में है। इसके बाद भी जिले में बस संचालक सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। पहले की तरह ही मनमानी चल रही है। प्रवर्तन दल को किया गया सक्रिय

-देवीपाटन मंडल के संभागीय परिवहन अधिकारी अजय कुमार का कहना है कि प्रवर्तन दल को सक्रिय किया गया है। चेकिग की जा रही है। बसों को सीज करने के लिए कहा गया है।

chat bot
आपका साथी