हृदय गति रुकने से अधिवक्ता की मौत

हृदय गति रुकने से मौत हो गई। इस पर अधिवक्ताओं ने शोक जताया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 11:39 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 11:39 PM (IST)
हृदय गति रुकने से अधिवक्ता की मौत
हृदय गति रुकने से अधिवक्ता की मौत

गोंडा: शुक्रवार को अधिवक्ता ध्रुव चंद तिवारी की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। इस पर अधिवक्ताओं ने शोक जताया है।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दीनानाथ त्रिपाठी ने बताया कि मनकापुर बैरीपुर रामनाथ गांव के निवासी अधिवक्ता ध्रुव चंद्र तिवारी रोज की भांति सुबह साढ़े दस बजे कचहरी पहुंचे। मुकदमों की पैरवी करने सिविल कोर्ट गए थे। कोर्ट परिसर में ही उनके सीने में अचानक दर्द होने लगा। इससे वह गश खाकर जमीन पर गिर पड़े। आनन-फानन में वकीलों ने उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर उनकी मौत हो गई। बार एसोसिएशन सभागार में वकीलों ने शोक सभा कर श्रद्धांजलि अर्पित की। महामंत्री मनोज कुमार सिंह, माधवराज मिश्रा, सीपी तिवारी, रहस्य बिहारी मिश्रा, अवधेश शुक्ला, अरविद पांडेय, संतोंष ओझा, संतोषी लाल तिवारी मौजूद थे।

की मांग

गोंडा: पूर्व अध्यक्ष व अधिवक्ता विवेकमणि श्रीवास्तव ने साथी ध्रुव चंद्र तिवारी के मृत्यु पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने उच्च न्यायालय इलाहाबाद व जिला जज से न्यायालय में मिनी अस्पताल संचालित किए जाने की मांग की है।

तालाब में उतराता मिला शव, नहीं हो सकी पहचान

गोंडा: शुक्रवार को पुलिस ने गोंडा-उतरौला मार्ग पर सोहिला तालाब में एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक हेलमेट तालाब में मिला। सोहिला तालाब में राहगीरों ने एक व्यक्ति का शव उतराता हुआ देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया। शव की पहचान नहीं हो सकी। शव दो दिन पुराना लग रहा था। तालाब से सौ मीटर दूर पुलिस को एक हेलमेट तालाब में मिला है।

माना जा रहा है कि शव को लाकर फेंक दिया गया है। ध्यान भटकाने के लिए हेलमेट तालाब में फेंक दिया गया क्योंकि घटनास्थल से कोई बाइक नहीं मिली है। जिससे दुर्घटना की आशंका जताई जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रभारी थानाध्यक्ष सभाजीत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

chat bot
आपका साथी