आग से 29 आशियाने हुए राख, पांच घायल

जागरण टीम गोंडा जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई आग की घटनाओं में 17 आशियाने र

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 11:11 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 11:11 PM (IST)
आग से 29 आशियाने हुए राख, पांच घायल
आग से 29 आशियाने हुए राख, पांच घायल

जागरण टीम, गोंडा : जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई आग की घटनाओं में 17 आशियाने राख हो गए। तीन लोग घायल हो गए। कई मवेशी भी चपेट में आए हैं। हलधरमऊ संवादसूत्र के अनुसार कोतवाली देहात क्षेत्र के लोहसा गांव में ट्रांसफार्मर से आग लगने के कारण सात लोगों के फूस के घर जलकर नष्ट हो गए। इसमें राम छबीले, राम भवन, राम राज, शफी अहमद, पाले, लल्ला व खान का घर जल गया। शफी अहमद की दो भैंस, दो बकरियां व आग बुझाने के दौरान दो लोग भी झुलस गए हैं। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। भंभुआ संवादसूत्र के अनुसार कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के सकरौरा ग्रामीण के मजरा कुन्नू पुरवा निवासी राजेन्द्र मौर्य, कन्हई लाल, मैकू लाल व विश्राम के खेत में गेहूं की फसल एकत्रित थी। उसमें आग लग गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया तब तक करीब एक एकड़ से अधिक गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। उमरी बेगमगंज संवादसूत्र के अनुसार क्षेत्र के बरौली गौरी जमादार पुरवा के आनन्दे, सुरेंद्र, बाबादीन, कालिका, ओम प्रकाश, कामता, छत्रपाल, रातीपाल, रामपाल , चंद्रपाल, शिवनारायण, मंगल, रामसूरत, भवानीदीन, राम आधार, बड़का, रामदीन के घर जल गए। साथ ही दो गाय, तीन बकरी व एक बछिया भी जल गई। पूर्व प्रधान कन्हैयालाल मिश्र ने बताया कि लेखपाल व फायर बिग्रेड को सूचना दी गई हैं। वजीरगंज संवादसूत्र के अनुसार क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोहना के लोहसा मुरावन पुरवा में अज्ञात कारणों से दोपहर में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से कलावती गंभीर रूप से झुलस गई। कलावती के फूस के घर में रखा पचास हजार नगदी, तीन भैंस, घर में रखी पूरी गृहस्थी राख हो गई। वहीं झिनकू मौर्य के फूस के घर में रखी 60 हजार नकदी जल गई। पैसों को बचाने के लिए झिनकू गंभीर रूप से घायल हो गया। मयाराम, सत्यदेव, राकेश मौर्य, इंद्रदेव मौर्य व संतराम फूस का छप्पर जल गया। लेखपाल अंकित मौर्य ने दस लाख रुपये से ज्यादा के नुकसान का आंकलन किया है। पशु चिकित्सा अधिकारी विनोद कुमार मिश्रा ने घायल भैंस का इलाज किया और आग से झुलसे बुजुर्ग को एम्बुलेंस के सहयोग से इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया।

chat bot
आपका साथी