घर में खेल रही बालिका गायब, दर्ज हुआ मुकदमा

ोत्र के कुंजलपुर गांव में घर में खेल रही बालिका अचानक गायब हो गइ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 10:56 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 10:56 PM (IST)
घर में खेल रही बालिका गायब, दर्ज हुआ मुकदमा
घर में खेल रही बालिका गायब, दर्ज हुआ मुकदमा

गोंडा : क्षेत्र के कुंजलपुर गांव में घर में खेल रही बालिका अचानक गायब हो गई। अपहरण की आशंका जताते हुए बालिका के बाबा ने पुलिस में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कुंजलपुर हीरक पुरवा निवासी अशोक कुमार सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसकी चार वर्षीय नातिन शालिनी सिंह शुक्रवार को दोपहर घर में खेल रही थी। इसी बीच अचानक वह गायब हो गई। कुछ देर बाद जब वह दिखाई नहीं दी तो आस पड़ोस व गांव में उसकी तलाश की गई लेकिन, उसका कहीं भी पता नहीं चला। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक मनीष जाट ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर लड़की की तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी