कोरोना से पूर्व प्रधान समेत चार की मौत, 127 संक्रमित

कोरोना का संक्रमण बढ़ा जांच के लिए कतार रेलवे स्टेशन पर सतर्कता को टीमें तैनात।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 11:02 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 11:02 PM (IST)
कोरोना से पूर्व प्रधान समेत चार की मौत, 127 संक्रमित
कोरोना से पूर्व प्रधान समेत चार की मौत, 127 संक्रमित

गोंडा : कोरोना का कहर कम नहीं हो रहा है। बीते 24 घंटे में कोरोना से जूझ रहे पूर्व प्रधान समेत चार की कोरोना वायरस से मौत हो गई। इसके अतिरिक्त आई जांच रिपोर्ट में 127 अन्य संक्रमित मिले हैं। इनसे स्वास्थ्य विभाग की टीमों को जानकारी करने को कहा गया है।

बेलसर के चिरेबसना गांव के पूर्व प्रधान संजय सिंह की कुछ दिन पहले तबीयत खराब हुई थी। कराई गई जांच में वह पॉजिटिव मिले थे। उनका इलाज कोविड हॉस्पिटल में चल रहा था। रविवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सिविल लाइंस निवासी इकबाल अहमद को पॉजिटिव होने पर भर्ती कराया गया था, इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके अतिरिक्त एक अन्य कोरोना पॉजिटिव की मरीज शहर के एक निजी अस्पताल में हुई है। वहीं, एक अन्य ने लखनऊ में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृत व्यक्तियों की केस हिस्ट्री खंगाली जा रही है। इसके अतिरिक्त रविवार को आई 1206 जांच रिपोर्ट में 127 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें सबसे अधिक सात मरीज आवास विकास के साथ ही कुल 100 इलाकों से मरीज मिले हैं। संक्रमित मिले लोगों से स्वास्थ्य टीमें संपर्क करने में लगी हुई है। वर्तमान में 1312 एक्टिव केस है।

जांच कराने जुट रहे लोग :

रविवार होने के बाद भी जांच के लिए लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। 1816 सैंपल एकत्र किए गए हैं। इसके अतिरिक्त रेलवे स्टेशन पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। साथ ही निगरानी का प्रबंध किया गया है। यहां पर प्रत्येक यात्री की जांच कराने को कहा गया है।

यहां मिलाएं फोन :

नोडल अधिकारी डॉ. एपी सिंह ने बताया कि होम आइसोलेशन वाले मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी होती है तो वह कलेक्ट्रेट में स्थापित कंट्रोल रूम 05262-230185, 230130 पर कॉल कर सकते हैं। एंबुलेंस के लिए भी यहां पर कॉल किया जा सकता है।

chat bot
आपका साथी