इलाज के दौरान पूर्व मंत्री पंडित सिंह का निधन

-लखनऊ में उपचार के दौरान हुई मौत तीन बार विधायक व दो बार रहे चुके थे मंत्री संसू गों

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 11:00 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 11:00 PM (IST)
इलाज के दौरान पूर्व मंत्री पंडित सिंह का निधन
इलाज के दौरान पूर्व मंत्री पंडित सिंह का निधन

-लखनऊ में उपचार के दौरान हुई मौत, तीन बार विधायक व दो बार रहे चुके थे मंत्री

संसू, गोंडा : समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह का लखनऊ के मिडलैंड हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

नवाबगंज के बल्लीपुर के रहने वाले पूर्व मंत्री पंडित सिंह बीते माह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ। इसी बीच वह कुछ दिन के लिए गोंडा के एससीपीएम अस्पताल में भी भर्ती रहे। उनकी हालत में सुधार न देखते हुए परिवारजन फिर उन्हें लखनऊ ले गए। बीते कई दिनों से उनका इलाज मिडलैंड अस्पताल में चल रहा था।

पंडित सिंह के निधन की सूचना से राजनीति गलियारे व सपा में शोक की लहर दौड़ गई है। विनोद कुमार पंडित सिंह पहली बार समाजवादी पार्टी से 1991 में चुनाव लड़े और हार गए। इसके बाद 1996 में गोंडा विधान सभा सीट से विधायक चुने गए। इसके बाद वर्ष 2002 में भी वह गोंडा विधान सभा सीट से सपा के विधायक निर्वाचित हुए। प्रदेश में सपा की सरकार बनी। तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किया। वह चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री बनाए गए। इस बीच उन्होंने जिले के विकास के लिए कई अहम कार्य किए।

मंत्री रहते हुए उन्होंने जिलेवासियों के दिल में एक अपनी अलग छाप छोड़ी। हर समय सबके लिए सुलभ व उपलब्ध रहने वाले पूर्व मंत्री पंडित सिंह के निधन की सूचना से सपाईयों का ही नहीं, बल्कि अन्य दलों के नेताओं में भी शोक व्याप्त हो गया है। अस्पताल में इलाज के दौरान मौजूद देवेंद्र सिंह ने बताया कि लखनऊ से पूर्व मंत्री का शव उनके पैतृक निवास नवाबगंज बल्लीपुर के लिए लाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी