थमा चुनावी शोर, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

अब मतदान की बारी सुबह आठ बजे रवानगी स्थल पर कर्मचारी बुलाए गए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 11:50 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 11:50 PM (IST)
थमा चुनावी शोर, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
थमा चुनावी शोर, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

गोंडा : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार शनिवार को खत्म हो गया। मतदान के लिए पोलिग पार्टियां रविवार को रवाना होंगी। इसके लिए सुबह आठ बजे कर्मचारी रवानगी स्थल पर बुलाए गए हैं। जिले की 1214 ग्राम पंचायतों में मतदान के लिए 4428 पोलिग पार्टियां भेजी जाएंगी।

आंकड़ों पर एक नजर :

1214 - जिले में कुल ग्राम पंचायतें

1205 - ग्राम पंचायतों में होना था चुनाव

09 - ग्राम पंचायतों में प्रधान पद पर निर्विरोध निर्वाचन

122 - वार्डों में निर्विरोध चुने गए बीडीसी

9222 - वार्डों में निर्विरोध निर्वाचित हुए ग्राम पंचायत सदस्य

02 - ग्राम पंचायतों में प्रत्याशियों की मौत से टला प्रधान पद का चुनाव

1194 - ग्राम पंचायतों में डाले जाएंगे सभी पदों के लिए वोट

1214 - ग्राम पंचायतों में सदस्य जिला पंचायत के पद पर होगा चुनाव

1588 - जिले में कुल मतदान केंद्र

4428 - जिले में मतदेय स्थल

2669906 - कुल मतदाता

4833 - पदों के लिए होगा मतदान

21936 - प्रत्याशी आजमा रहे किस्मत कितने पदों के लिए होना है मतदान :

पदनाम - संख्या - प्रत्याशी

ग्राम प्रधान - 1194 - 8750

सदस्य ग्राम पंचायत -2084-5072

सदस्य क्षेत्र पंचायत -1490-7292

सदस्य जिला पंचायत - 65-836

कहां से रवाना होगी किस ब्लॉक की पोलिग पार्टी :

पंडरीकृपाल की पोलिग पार्टी गांधी विद्यालय इंका रेलवे कालोनी गोंडा, झंझरी अलहई महाविद्यालय उम्मेदजोत, मुजेहना चंद्रशेखर श्यामराजी स्नाकोत्तर महाविद्यालय माधवगंज धानेपुर, इटियाथोक रामदेव प्रसाद शुक्ल स्मारक बालिका इंका रामदेवनगर, रुपईडीह में ब्लॉक मुख्यालय, हलधरमऊ रघुराजशरण सिंह महाविद्यालय नकहाबसंत, परसपुर तुलसी स्मारक इंका, कटराबाजार भारतीय इंका वीरपुर कटरा, कर्नलगंज में मंडी समिति, नवाबगंज महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, बेलसर महाराजा देवीबक्श सिंह इंका, तरबगंज किसान बालिका इंका, वजीरगंज श्री दयानंद आयुर्वेदिक इंका, मनकापुर डीपी इंटर कालेज, छपिया में ब्लॉक मुख्यालय, बभनजोत की पोलिग पार्टी जनता इंका गाजीपुर गौराचौकी से मतदान केंद्र से रवाना होगी।

रवानगी स्थल पर भेजे गए वाहन :

पोलिग पार्टियों को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने के लिए वाहनों की पर्याप्त व्यवस्था का दावा किया गया है। इसके लिए प्रशासन ने वाहन अधिगृहीत किए हैं। प्रभारी अधिकारी यातायात वंदना त्रिवेदी ने बताया कि पोलिग पार्टियों की रवानगी के लिए चयनित स्थल पर वाहनों को भेजा जा रहा है। वाहनों की हाजिरी दर्ज कराने के लिए चालक व स्वामी लाइन में अपनी बारी का इंतजार करते दिखे।

chat bot
आपका साथी