आजादी के आंदोलन में पंडित नेहरू की रही अहम भूमिका

पंडित जवाहरलाल नेहरु की 130वीं जयंती पर कांग्रेस भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल रहमान ने पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण करके उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर गोष्ठी भी आयोजित हुई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 10:24 PM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 10:24 PM (IST)
आजादी के आंदोलन में पंडित नेहरू की रही अहम भूमिका
आजादी के आंदोलन में पंडित नेहरू की रही अहम भूमिका

गोंडा : भारत रत्न देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 130वीं जयंती पर कांग्रेस भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल रहमान ने गोष्ठी में कहा कि आजादी की लड़ाई में पंडित नेहरू की अहम भूमिका रही।

उन्होंने 1928 में लखनऊ में साइमन कमीशन का विरोध किया था। इस आंदोलन में वह घायल हो गए थे। 1930 के नमक आंदोलन में गिरफ्तार हुए थे। इसके बाद देश को आजादी मिली। वह बच्चों को बहुत प्यार करते थे। इसलिए बच्चे उनको चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे। कार्यक्रम में सुभाष चंद्र पांडेय, शिवकुमार दुबे, ज्ञान चंद्र श्रीवास्तव, केटी तिवारी, प्रद्युम्न शुक्ल, जैनुलाब्दीन, प्रमोद मिश्र, मोइन खान, निरमेश श्रीवास्तव, अशोक सिंह उपस्थित रहे। अंत में निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ. बीएल चौबे की पत्नी का निधन हो जाने पर दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

chat bot
आपका साथी