छात्रों संग अभिभावकों के लिए बना दिया कम्युनिटी लर्निग प्वाइंट

वैसे तो सभी अध्यापक खास हैं वे ककहरा न जानने वाले बच्चे को अक्षर से लेकर दुनियादारी का ज्ञान कराते हैं। संस्कार से लेकर सरकार में भागीदारी के बारे में बताते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 09:54 PM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 06:07 AM (IST)
छात्रों संग अभिभावकों के लिए बना दिया कम्युनिटी लर्निग प्वाइंट
छात्रों संग अभिभावकों के लिए बना दिया कम्युनिटी लर्निग प्वाइंट

गोंडा : वैसे तो सभी अध्यापक खास हैं, वे ककहरा न जानने वाले बच्चे को अक्षर से लेकर दुनियादारी का ज्ञान कराते हैं। संस्कार से लेकर समाज में भागीदारी के बारे में बताते हैं। अध्यापक यह सब स्कूलों में करते हैं, जहां छात्र ही इसके बारे में जान पाते हैं। शिक्षक राखाराम गुप्त ने इन सबसे अलग मुहिम शुरू की है। उन्होंने विद्यालय क्षेत्र में आने वाले मजरे में कम्युनिटी लर्निग प्वाइंट विकसित किया है, जहां हर शाम छह से आठ बजे तक क्लास लगती है। प्रोजेक्टर के जरिए छात्रों को विषयों का ज्ञान कराया जाता है। साथ ही अभिभावकों को योजनाओं की जानकारी दी जाती है। घर पहुंचा स्कूल, मिल रही जानकारी

जिले के बेलसर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बकौली पुरवा के शिक्षक राखाराम गुप्त ने स्कूल को लोगों के घर पहुंचा दिया है। इससे सभी लाभान्वित हो रहे हैं। छह से 14 वर्ष की उम्र के बच्चों को पाठ्यक्रम आधारित सामग्रियां दिखाई जाती हैं। हिदी वर्णमाला, कहानी, कविता, विज्ञान व सामाजिक विज्ञान के बारे में सीखते हैं। वहीं, किशोर, युवा, बुजुर्ग, महिलाएं व किशोरियां उनके लिए चल रही योजनाओं के बारे में जानते हैं। योजना आधारित वीडियो दिखाकर जागरूक किए जाते हैं। यातायात, स्वच्छता, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को लेकर जागरूक हो रहे हैं।

शिक्षक राखाराम बताते हैं कि अभिभावक संपर्क अभियान के दौरान वह लोगों से मिले। इसमें उन्होंने एक बात नोट की कि वे योजनाओं व व्यवस्था में हुए जरूरी बदलाव के बारे में नहीं जानते हैं। स्कूल में प्रोजेक्टर मंगा चुके थे। छुट्टी के बाद समय देने की जरूरत थी। जुलाई में स्कूल से अलग मजरे में कम्युनिटी लर्निंग प्वाइंट बनाया। तब से अभियान चला रहे हैं। मनिराम सिंह (बीएसए) का कहना है की शिक्षक ने अच्छी मुहिम शुरू की है। इससे छात्र व अभिभावक लाभान्वित हो रहे हैं।

chat bot
आपका साथी