डीएम पूछ रहे हाल, न हों परेशान-जल्द ठीक होंगे आप

हर दिन डीएम फोन करके मरीजों का हाल लेते हैं। साथ ही परिवारजन की समस्याओं का भी समाधान करते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 11:02 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 11:02 PM (IST)
डीएम पूछ रहे हाल, न हों परेशान-जल्द ठीक होंगे आप
डीएम पूछ रहे हाल, न हों परेशान-जल्द ठीक होंगे आप

गोंडा : हेलो, मैं डॉ. नितिन बंसल बोल रहा हूं। आप परेशान न हों, जल्द ही ठीक होंगे। कोई परेशानी तो नहीं हो रही है। इस संदेश के साथ डीएम की कॉल हर दिन कोरोना मरीजों के पास पहुंच रही है। सेहत के हाल से शुरू होने वाली चर्चा व्यवस्था तक पहुंच जाती है। दवा मिलने में कोई दिक्कत तो नहीं है, खाना समय से मिल रहा है या नहीं, डॉक्टर समय से देखरेख कर रहे हैं या नहीं. इन तमाम सवालों को लेकर डीएम सीधे कोरोना मरीजों से बात करते हैं। मरीजों द्वारा बताई जा रही समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई की जाती है।

जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पड़रीकृपाल को लेवल वन कैटेगरी का हॉस्पिटल बनाया गया है। यहां पर कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है। वर्तमान में यहां पर 40 से अधिक मरीज भर्ती हैं। इनकी सेहत की निगरानी खुद डीएम कर रहे हैं। अस्पताल निरीक्षण पर पहुंचे नोडल अधिकारी डॉ. राजशेखर से यह बात खुद डीएम ने शेयर किया।

यह भी होगा प्रबंध : कोरोना संक्रमित मरीजों का स्वास्थ्य कैसा है, उन्हें कोई परेशानी तो नहीं है, इस तरह की हेल्थ बुलेटिन तैयार की जाएगी। हर मरीज के स्वास्थ्य के बारे में चिकित्सक संबंधित मरीजों के परिवारजन से बात करेंगे। उन्हें इसके बारे में बताएंगे। पूरा विवरण एक रजिस्टर में दर्ज होगा।

समस्या हो तो इनकी लें मदद : कोरोना कोरोना से बचाव, किसी भी प्रकार की सूचना अथवा जानकारी के लिए अब सीएचसी के अधीक्षकों से जानकारी की जा सकती है। सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि काजीदेवर 8318392047, इटियाथोक 9792917612, मुजेहना 9936995165, कटरा बाजार 9838610075, छपिया 9454484529, पड़री कृपाल 9838632060, हलधरमऊ 9415013489, वजीरगंज 8004484524, परसपुर 7905595434 पर कॉल की जा सकती है। नवाबगंज 9889827151, कर्नलगंज 9452066165, मनकापुर 9415141511, बेलसर 8707407637, तरबगंज 9336251117, बभनजोत 8004582000 तथा खरगूपुर के अधीक्षक से 9196001715 पर जानकारी मिलेगी।

chat bot
आपका साथी