प्रधानजी टीका लगवाओ, सम्मान पाओ

गोंडा कोविड संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में ग्राम पंचायतों ने कारगर भूमिका निभाई है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 12:45 AM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 12:45 AM (IST)
प्रधानजी टीका लगवाओ, सम्मान पाओ
प्रधानजी टीका लगवाओ, सम्मान पाओ

गोंडा : कोविड संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में ग्राम पंचायतों ने कारगर भूमिका निभाई है। बीमारी की रोकथाम के लिए शतप्रतिशत टीकाकरण कराना भी जरूरी है। ऐसे में अब राजस्व ग्रामवार टीकाकरण से छूटे लाभार्थियों का सर्वे कराया जाएगा। सर्वे की जिम्मेदारी लेखपाल को सौंपी गई है। जिस गांव में सभी लाभार्थी शत प्रतिशत प्रथम डोज का टीका लगवाएंगे, उसे प्रथम डोज संतृप्त ग्राम घोषित किया जाएगा। इसी तरह दोनों डोज का टीकाकरण होने पर वह गांव कोविड सुरक्षित ग्राम माना जाएगा। इसके अलावा 95 प्रतिशत से अधिक टीकाकरण होने पर प्रथम डोज संतृप्त ब्लाक भी घोषित किए जाएंगे। टीकाकरण में अव्वल प्रधान को डीएम मार्कण्डेय शाही सम्मानित करेंगे। टीकाकरण का विशेष अभियान एक नवंबर से ग्रामवार शुरू होगा। 20.85 लाख लगे कोविड के टीके

जिले में 23 अक्टूबर तक 20.85 लाख कोविड का टीका लगाया गया है। इनमें 15.81 लाख लाभार्थियों ने प्रथम डोज लगवाई है। जबकि, दूसरा डोज लेने वाले लाभार्थियों की संख्या महज 5.03 लाख है। तीन श्रेणियों में बांटे जाएंगे गांव

- 95 प्रतिशत या अधिक प्रथम डोज टीकाकरण

- 80 से 95 प्रतिशत प्रथम डोज टीकाकरण

- 80 प्रतिशत से कम प्रथम डोज टीकाकरण टीकाकरण के लिए तय होगा निश्चित स्थल

शहरी क्षेत्रों में रोजगार संबंधी व्यस्तता के दृष्टिगत छूटे हुए लाभार्थियों के लिए फ्लेक्सी टाइमिग व्यवस्था के तहत कोविड टीकाकरण सत्र संचालित किए जाएंगे। प्रत्येक जिले में सुबह आठ बजे से रात्रि दस बजे तक कम से कम निश्चित कोविड टीकाकरण सत्र का संचालन दो पालियों में टीम लगाकर कराया जाएगा। इसके लिए जिला अस्पताल, संयुक्त चिकित्सालय, मेडिकल कालेज का चयन किया जा सकता है। मंडलीय मुख्यालय, जनपद व बड़े शहरी क्षेत्रों में इसी प्रकार के एक से अधिक टीकाकरण सत्र लगाए जा सकते हैं। छूटे हुए लाभार्थियों से होगा संवाद

टीकाकरण टीम में शामिल मोबिलाइजर्स आशा बहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व लिक वर्कर टीकाकरण दिवस पर क्षेत्र में भ्रमण कर छूटे हुए लाभार्थियों को चिन्हित करके संवाद करेंगी। स्थानीय प्रभावशाली व्यक्तियों से माध्यम से टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी