मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश में कायम किया कानून का राज

गोंडा भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने गिनाईं उपलब्धियां कई अन्य स्थानों पर भी हुए कार्यक्रम।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 11:07 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 11:07 PM (IST)
मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश में कायम किया कानून का राज
मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश में कायम किया कानून का राज

संसू, तरबगंज (गोंडा) : विधानसभा का प्रबुद्ध सम्मेलन किसान बालिका इंटर कालेज में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र रहे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कानून का राज कायम कर शांति व्यवस्था बहाल करने का काम किया है। कहा कि यदि देश में मोदी और प्रदेश में योगी न होते तो क्या स्थिति होती। अब तक एयरकंडीशन कमरों से ट्वीट करने वाले भी प्रबुद्ध सम्मेलन के नाम पर दिखावा कर रहे हैं। विधायक प्रेम नरायन पांडेय ने कहा कि आजादी के बाद से अब तक वर्तमान सरकार ने तरबगंज विधानसभा में सबसे अधिक विकास किया है। अरबों रुपये से सड़क निर्माण और गांव में विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कराई गई है। विधायक ने क्षेत्रीय अध्यक्ष को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने की। संयोजन श्रीनरायन पांडेय व संचालन हंसराज सिंह ने किया। विधानसभा प्रभारी प्रेम प्रकाश अग्रहरि, महेंद्र सिंह, अजय सिंह पिकू, रामचंद्र प्रजापति, कृष्ण चंद्र सिंह, अमरेश तिवारी, सूर्य प्रकाश सिंह मौजूद रहे।

खरगूपुर : भाजपा के पूर्व विधान सभा प्रभारी डा. ओपी मिश्र ने बेलवा कर्मडीह, परसौरा महेशपुर, फरेंदा शुक्ल, जानकी नगर, रामनगर झिन्ना में बूथों का भौतिक सत्यापन किया। डा. दिनेश तिवारी, डा. रामानंद, तिवारी, जयजय राम मिश्र, अनूप तिवारी मौजूद रहे। कर्नलगंज : भाजपा नगर मंडल की बैठक सकरौरा में हुई। मुख्य अतिथि अवनीश सिंह जिला प्रभारी ने सरकार के साढ़े चार वर्ष पूरे होने पर 52 योजनाओं के बारे में बताया। शारदा पांडेय, चंदन गौड़, मुकेश वैश्य, राजेश निषाद, बृजेश शर्मा, अर्चित पांडेय मौजूद रहे।

----

सफाई अभियान चलाया

-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर स्वच्छता सप्ताह मनाते हुए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने सफाई अभियान चलाया। मदरसा सदरुद् उलूम व गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब में सफाई की। भट्ठा परेड सरकार में पौधारोपण किया। राजा बाबू गुप्ता, राजेश रायचंदानी, नीरज मौर्य, अनुपम प्रकाश मिश्र, प्रदीप मिश्रा, मंजूर अहमद, जसपाल सिंह सलूजा, वसीम रजा, वली मोहम्मद मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी