सृष्टि के सृजन को भोलेनाथ ने किया विषपान

गोंडा : क्षेत्र के निपनिया में हरिद्वार से आए स्वामी अभयानंद सरस्वती महाराज ने सोमवार को समुद्र

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 09:44 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 09:44 PM (IST)
सृष्टि के सृजन को भोलेनाथ ने किया विषपान
सृष्टि के सृजन को भोलेनाथ ने किया विषपान

गोंडा : क्षेत्र के निपनिया में हरिद्वार से आए स्वामी अभयानंद सरस्वती महाराज ने सोमवार को समुद्र मंथन की कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि सृष्टि के सृजन के लिए भगवान भोलेनाथ ने विष को पी लिया था। कथा में पूर्व विधायक रामप्रताप ¨सह, डॉ. ओमप्रकाश ¨सह, अयोध्या प्रसाद शुक्ल, आनंद मिश्र, राजू यादव, सियाराम जायसवाल, प्रदीप पांडेय मौजूद रहे।

मसकनवा संवादसूत्र के अनुसार ग्रामसभा मनसुखपुर में मदन मोहन शुक्ला के यहां चल रहे श्रीमद् भागवत कथा में कथावाचक आचार्य मुक्तामणि शास्त्री ने कहा कि जब धरती पर चारों ओर अत्याचार, अनाचार, पापाचार का साम्राज्य फैल जाता है तब-तब भगवान विभिन्न रूपों में अवतार लेकर दुष्टों का संहार करते हैं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न बाल लीलाओं का वर्णन किया। गायक गयालाल यादव ने गीत प्रस्तुत किया। संतोष शुक्ला, शैलेंद्र शुक्ला, राजेंद्र शुक्ला, अतीतानंद तिवारी, ज्ञान प्रकाश पांडेय, सत्य प्रकाश पांडेय, पवन तिवारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी