मक्के की 'रोटी' बढ़ाएगी गरीबों की रसोई का 'जायका'

गोंडा : मोटा अनाज यानि सेहत का खजाना। मेहनत मजदूरी करके दो वक्त की रोटी कमाने वाले गरीब भी अब सर्दी

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 09:38 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 09:38 PM (IST)
मक्के की 'रोटी' बढ़ाएगी गरीबों की रसोई का 'जायका'
मक्के की 'रोटी' बढ़ाएगी गरीबों की रसोई का 'जायका'

गोंडा : मोटा अनाज यानि सेहत का खजाना। मेहनत मजदूरी करके दो वक्त की रोटी कमाने वाले गरीब भी अब सर्दी में मक्के की रोटी खा सकेंगे। सरकार ने इस बार सर्दी में अंत्योदय के साथ ही पात्र गृहस्थी के कार्डधारकों को मक्का वितरण करने का फैसला किया है। ये लाभ मक्के की खरीद समाप्त होने के बाद सिर्फ तीन माह तक दिया जाएगा। शासन ने सभी जिलों के डीएम से कार्ययोजना मांगी गयी है। अभी गरीबों को अनाज के रूप में गेहूं व चावल का वितरण किया जाता है। अकेले देवीपाटन मंडल में 12 लाख परिवारों को लाभ मिलेगा। एडीएम रत्नाकर मिश्र ने बताया कि इस दिशा में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

किसको कितना मिलेगा मक्का

-ये लाभ गरीबों को सिर्फ तीन माह तक मिलेगा। अंत्योदय कार्ड धारक को पांच किलो, जबकि पात्रगृहस्थी कार्ड के तहत प्रत्येक यूनिट पर एक किलो मक्के का वितरण होगा।

देवीपाटन मंडल में कितनी होगी खरीद

जिला लक्ष्य केंद्र

गोंडा 4500 04

बहराइच 10000 10

श्रावस्ती 1000 01

नोट : लक्ष्य मीट्रिक टन में है।

यहां के भी गरीबों को मिलेगा फायदा

-मक्के का वितरण देवीपाटन मंडल के गोंडा, बहराइच व श्रावस्ती के अलावा 17 अन्य जिलों में होगा। जिसमें कन्नौज, इटावा, कानपुर नगर, कानपुर देहात, अलीगढ़, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, हरदोई, उन्नाव, बदायूं, जौनपुर, बलिया, बुलंदशहर व ललितपुर में भी होगा।

chat bot
आपका साथी