गाजे-बाजे के साथ श्रद्धालुओं ने की परिक्रमा

गोंडा: कार्तिक शुक्ल पक्ष अक्षय नवमी के अवसर पर प्रसिद्ध तपोवन झालीधाम आश्रम में परिक्रमा व मेले में

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Nov 2018 10:57 PM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2018 10:57 PM (IST)
गाजे-बाजे के साथ श्रद्धालुओं ने की परिक्रमा
गाजे-बाजे के साथ श्रद्धालुओं ने की परिक्रमा

गोंडा: कार्तिक शुक्ल पक्ष अक्षय नवमी के अवसर पर प्रसिद्ध तपोवन झालीधाम आश्रम में परिक्रमा व मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

शनिवार को शांति मनोरम तपोवन झालीधाम आश्रम के पीठाधीश्वर नर¨सह दास महाराज की अगुवाई में हजारों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने परिक्रमा में भाग लिया। यहां परिक्रमा व मेले में शामिल होने के लिए शुक्रवार देर रात से ही लोगों का आना शुरू हो गया था। आश्रम में पीठाधीश्वर नर¨सह दास महाराज व बाहर से आये संत महात्माओं द्वारा लोगों को प्रवचन व भजन-कीर्तन का रसपान कराया गया। वहीं स्वामी राम मिलन दास महाराज की समाधि पर श्रद्धालुओं ने पुष्प अर्पित किया। आशीष त्रिपाठी, ज्ञान प्रकाश शुक्ल, वेद प्रकाश शुक्ल, धर्मेंद्र मिश्र, पं. राकेश तिवारी, राजेश दूबे, मयंक तिवारी, पदुमनाथ शुक्ल, कमल नयन दास, अशोक दूबे, डॉ. रवींद्र शुक्ल, सोहन लाल भारती, सूर्य नारायण शुक्ल आदि शामिल रहे।

निकाली गई झांकी

- राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान व भोलेनाथ की झांकी निकाली गयी, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। भक्तों ने राम नाम जप करते हुए परिक्रमा पूरी की। आश्रम परिसर में लगी विभिन्न प्रकार की दुकानों पर खासकर महिलाओं व बच्चों ने अपने-अपने जरूरत के सामानों की खरीदारी की। परिक्रमार्थियों का रास्ते में लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

सुरक्षा के थे कड़े प्रबंध

- सुरक्षा व्यवस्था में प्रभारी निरीक्षक विवेक ¨सह, उप निरीक्षक प्रशांत मिश्र, महिमानाथ उपाध्याय सहित महिला-पुरुष आरक्षी, पीएसी बल मुस्तैद रहा। कार्यक्रम का समापन भव्य भंडारे के बाद हुआ। यहां बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती आदि स्थानों से आये हजारों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

chat bot
आपका साथी