घट गया चार लाख ¨क्वटल धान खरीद का लक्ष्य

गोंडा: माना जा रहा है इस बार जिले में धान की उपज बेहतर है। बावजूद इसके शासन ने पिछले व

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Nov 2018 09:53 PM (IST) Updated:Tue, 13 Nov 2018 09:53 PM (IST)
घट गया चार लाख ¨क्वटल धान खरीद का लक्ष्य
घट गया चार लाख ¨क्वटल धान खरीद का लक्ष्य

गोंडा: माना जा रहा है इस बार जिले में धान की उपज बेहतर है। बावजूद इसके शासन ने पिछले वर्ष के सापेक्ष इस बार जिले में धान खरीद का लक्ष्य चार लाख ¨क्वटल घटा दिया गया है। इससे किसानों को सरकारी क्रय केंद्रों पर अपना धान बेचने के बजाय खुले बाजार में बेचने को विवश होना पड़ सकता है।

पिछले वर्ष (2017) में जिले को धान खरीद का लक्ष्य छह लाख 40 हजार ¨क्वटल दिया गया था। इसके लिए जिले में कुल 66 क्रय केंद्र संचालित किए गए थे। लक्ष्य के सापेक्ष पिछले साल एक लाख 85 हजार 260 ¨क्वटल धान की ही खरीद हो सकी थी। इस बार जिले को धान खरीद का लक्ष्य दो लाख 41 हजार ¨क्वटल दिया गया है जो पिछले वर्ष से करीब चार लाख ¨क्वटल कम है। इस बार क्रय केंद्र भी पिछले साल से घटा कर 52 कर दिए गए हैं। पिछली बार 3383 किसानों द्वारा सरकारी क्रय केंद्रों पर धान बेचा गया था। इस बार 13 दिन बाद बीत जाने के बाद भी एक भी किसान का धान नहीं खरीदा जा सका है। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी लाल बहादुर का कहना है कि लक्ष्य शासन की रिपोर्ट पर घटा है। उन्होंने कहा कि धान खरीद के लक्ष्य के से किसानों को धान बेचने में कोई बाधा नहीं आएगी। पंजीकृत सभी किसानों का धान क्रय केंद्रों पर खरीदा जाएगा।

chat bot
आपका साथी