बच्चा सरकारः बेसिक स्कूलों में बाल मंत्रिमंडल चलाएगा सामाजिक गतिविधियां

लोकतंत्र की हर देशवासी को जानकारी होनी चाहिए। बेसिक शिक्षा विभाग स्कूलों में इसे मूर्त रूप देने जा रहा है। इसके लिए स्कूलों में बाल मंत्रिमंडल बनाया जाएगा।

By Nawal MishraEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 04:18 PM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 07:44 PM (IST)
बच्चा सरकारः बेसिक स्कूलों में बाल मंत्रिमंडल चलाएगा सामाजिक गतिविधियां
बच्चा सरकारः बेसिक स्कूलों में बाल मंत्रिमंडल चलाएगा सामाजिक गतिविधियां

गोंडा (जेएनएन)। देश में लोकतंत्र की जानकारी हर देशवासी को होनी चाहिए। बेसिक शिक्षा विभाग इसी सोच को स्कूलों में मूर्त रूप देने जा रहा है। स्कूलों में अब बाल मंत्रिमंडल का गठन कराया जाएगा। अध्यापक उनके साथ बैठक करके सामाजिक गतिविधियां संचालित करेंगे। इससे छात्र लोकतंत्र का मतलब भी समझेंंगे। उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होगी। 

हर काम में बटाएंगे हाथ

शिक्षक विद्यार्थियों के बीच में विभिन्न विभागों जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य का मंत्री बनाएंगे। इनके साथ सामाजिक कार्यक्रम कराने से पूर्व बैठक करेंगे। उनके साथ मिलकर गांव में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम कराएंगे। इसका लाभ होगा कि वह बचपन से समाज में कार्य करने का तारीका सीखेंंगे।  साथ ही विद्यालय में अवकाश होने की स्थिति में मॉनीटरिंग भी करेंगे। जिससे बदलाव जमीनी स्तर पर दिखाई पड़ेगा।

मंत्रिमंडल करेगा काम

प्रशासन के साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों ने मंत्रिमंडल के गठन की कवायद पूरी करने का निर्देश दिया है। निर्धारित तिथि के भीतर ही उनके साथ शिक्षकों को बैठक कर स्वच्छता ही सेवा अभियान को और प्रभावी बनाने का निर्देश दिया गया है। जिससे बेहतर ढंग से कार्यक्रम का संचालन हो सके।

बीईओ को आदेश जारी

बेसिक शिक्षा अधिकारी मनिराम सिंह ने बताया कि जिले के सभी परिषदीय स्कूलों में बाल मंत्रिमंडल का गठन किया जाना है। इसके लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर दिया गया है। निर्धारित तिथि तक गठन की कार्रवाई पूरी कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी