भाजपा का काम सिर्फ पोस्टरों तक सीमित : संजय

गोंडा भाजपा अपने काम के बलबूते नहीं बल्कि नोट के बलबूते पर विधान सभा चुनाव में उतरेगी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 10:35 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 10:35 PM (IST)
भाजपा का काम सिर्फ पोस्टरों तक सीमित : संजय
भाजपा का काम सिर्फ पोस्टरों तक सीमित : संजय

जागरण टीम, गोंडा : समाजवादी पार्टी की सहयोगी जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय चौहान ने कहा कि भाजपा अपने काम के बलबूते नहीं बल्कि नोट के बलबूते पर विधान सभा चुनाव में उतरेगी। भाजपा राज में महिलाएं, नवजवान, किसान, व्यवसायी सबकी सुरक्षा व भविष्य खतरे में है। भाजपा सिर्फ पोस्टरों पर काम दिखाने वाली सरकार चला रही है। जमीनी हकीकत से आम जनमानस पूरी तरह त्रस्त है। सपा जिलाध्यक्ष आनंद स्वरूप उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से जनता ऊब चुकी है। 2022 के चुनाव में जनता इस सरकार को उखाड़ फेंकेगी। सपा नेता रामभजन चौबे ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की पीड़ा सुनने वाला कोई नहीं है। जनवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मन्नू चौहान, साधना सिंह, लंबरदार यादव, डा. गुरुदेव सिंह, मनोज चौबे मौजूद रहे। शिवदयालगंज : जनक्रांति यात्रा के पहुंचने पर सपाइयों नें जगह-जगह स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व मंत्री स्व. पंडित सिंह समाजवादी पार्टी की धरोहर हैं। प्रदेश में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।

---------------

पूर्व विधायक ने सुनीं समस्याएं

-बाबागंज में समाजवादी पार्टी के बूथ चलो अभियान के तहत पूर्व विधायक नंदिता शुक्ला ने लोगों की समस्याओं को सुना और निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को विधान सभा चुनाव को लेकर तैयार रहने को भी कहा।

---------------

सत्ता के मद में चूर है भाजपा

संसू, बेलसर (गोंडा) : भाजपा सत्ता के मद में चूर है। इस शासन में किसी की नहीं सुनी जाती है। अफसरशाही पूरी तरह से लागू है। महंगाई चरम पर है। किसान, व्यापारी, नवजवान इस सरकार से पीड़ित हैं। आने वाले चुनाव में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने मंगुरा बाजार में एक कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार में सभी वर्ग के लोग खुशहाल थे। भाजपा सरकार में सत्ता का घमंड इतना छा गया है कि लोगों को लोकतांत्रिक ढंग से भी अपनी बात कहने में डर लगने लगा है। उन्होंने सपा कार्यकर्ता जगत जायसवाल के निधन पर शोक व्यक्त किया। कैलाश पांडेय, चंद्रभान उपाध्याय, पूर्व प्रमुख पप्पू मड़हा, रामू तिवारी, नन्हे सिंह, रमेश सिंह, बनुआ,

chat bot
आपका साथी