अफसरों के मनमाने आदेश की प्रतियां जलाएंगे बीईओ

गोंडा : शहर के एक होटल में विद्यालय निरीक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बैठक की। इसमें खंड शिक्षा अधिकार

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 10:15 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 10:15 PM (IST)
अफसरों के मनमाने आदेश की प्रतियां जलाएंगे बीईओ
अफसरों के मनमाने आदेश की प्रतियां जलाएंगे बीईओ

गोंडा : शहर के एक होटल में विद्यालय निरीक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बैठक की। इसमें खंड शिक्षा अधिकारियों की समस्याओं पर चर्चा की गयी। पूर्व में शासन स्तर से जारी किए गए एक पत्र पर सभी बीईओ ने कड़ा एतराज जताया तथा 22 नवंबर को आदेश की प्रतियां जलाने का निर्णय लिया गया।

शाखा अध्यक्ष अश्विनी प्रताप ¨सह ने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारियों का अपमान किया जा रहा है। जिले के रुपईडीह ब्लॉक का प्रभार गैर संवर्ग के अधिकारी को सौंप दिया गया है। कोषाध्यक्ष आनंद ¨सह ने कहा कि बार-बार के अपमान को नहीं सहन करेंगे। जैनेंद्र गुप्त ने कहा कि पूर्व में शासन स्तर से एक आदेश निर्गत हुआ, जिसमें बीईओ के लिए अपमान जनक संबोधन है। 30 नवंबर को लखनऊ में भी प्रदर्शन किया जाएगा। आरपी ¨सह, सत्य प्रकाश, ममता ¨सह, शिव कुमार, विभा सचान, अर्जुन वर्मा व ओंकार वर्मा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी