आज शाम पांच बजे थम जाएगा प्रचार, मैदान में 15628 प्रत्याशी

जिले में प्रधान के 5440 ग्राम पंचायत 5027 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 4443 व जिला पंचायत सदस्य पद के

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 10:15 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 10:15 PM (IST)
आज शाम पांच बजे थम जाएगा प्रचार, मैदान में 15628 प्रत्याशी
आज शाम पांच बजे थम जाएगा प्रचार, मैदान में 15628 प्रत्याशी

जिले में प्रधान के 5440, ग्राम पंचायत 5027 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 4443 व जिला पंचायत सदस्य पद के हैं 718 उम्मीदवार

जासं, बलरामपुर :

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का शोर शनिवार को शाम पांच बजे थम जाएगा। इससे पहले मतदाताओं को रिझाने के लिए प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। जनसंपर्क तेज कर दिया गया है। वहीं, प्रशासन ने भी शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने को कमर कस ली है। पोलिग पार्टियां रवाना करने के लिए वाहनों का अधिग्रहण किया जा रहा है। प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत और सदस्य ग्राम पंचायत के 15628 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 26 अप्रैल को मतपेटी में बंद हो जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने 26 मार्च को चुनावी कार्यक्रम घोषित किया था। इसके बाद प्रत्याशियों ने प्रचार शुरू कर दिया था। नामांकन के बाद इसमें और अधिक तेजी हुई। तभी से गांव की सरकार के लिए शह-मात का खेल चल रहा है। लोगों को लुभाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लग रहा है। शनिवार को मतदान से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार का शोरगुल थम जाएगा। भाजपा, सपा, बसपा व कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों के साथ ही निर्दल ताल ठोंक रहे उम्मीदवारों ने संपर्क अभियान बढ़ा दिया है। हर मतदाता तक पहुंचने की होड़ देखने को मिल रही है। प्रशासन ने भी कसरत तेज कर दी है। पुलिस ने गांवों में निगरानी बढ़ा दी है। शांतिपूर्ण चुनाव के लिए पहले ही अराजकतत्वों पर कार्रवाई की गई है। ताकि चुनाव में किसी प्रकार का विघ्न न पड़े। लोगों को भी निडर होकर मतदान करने को कहा गया है।

प्रत्याशी घर-घर दे रहे दस्तक :

- जिले में प्रधान के 5440, सदस्य ग्राम पंचायत 5027 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 4443 उम्मीदवार है। जिला पंचायत सदस्य पद के 718 प्रत्याशियों के प्रचार वाहनों का चक्का थम गया है। समर्थकों की टोली घर-घर दस्तक देकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में जुटे हैं। भाजपा समर्थित प्रत्याशी अजय सिंह पिकू अपने समर्थकों के साथ सिसई व गांगनार चकवा में लोगों से सीधे संवाद करते मिले। लोगों से 26 को बूथ पर जरूर आने की अपील कर रहे थे।

वाहन स्वामियों को कर रहे फोन :

- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने को वाहनों का अधिग्रहण किया गया है। बड़ा परेड ग्राउंड में वाहनों को खड़ा कराया गया है। शुक्रवार को हल्के वाहनों का अधिग्रहण किया गया है। एआरटीओ अरविद कुमार यादव ने बताया कि 6420 वाहनों का अधिग्रहण किया गया है। वाहन स्वामियों के मोबाइल पर काल करके सचेत किया जा रहा है। मतदान कार्मिकों के लिए वाहन देने को कहा जा रहा है।

chat bot
आपका साथी