अब आयुष्मान का बेड़ा पार लगाएंगे प्रधानजी

ड्ड4ह्वह्यद्धद्वड्डठ्ठ 4श्रद्भठ्ठड्ड ड्ड4ह्वह्यद्धद्वड्डठ्ठ 4श्रद्भठ्ठड्ड ड्ड4ह्वह्यद्धद्वड्डठ्ठ 4श्रद्भठ्ठड्ड ड्ड4ह्वह्यद्धद्वड्डठ्ठ 4श्रद्भठ्ठड्ड ड्ड4ह्वह्यद्धद्वड्डठ्ठ 4श्रद्भठ्ठड्ड ड्ड4ह्वह्यद्धद्वड्डठ्ठ 4श्रद्भठ्ठड्ड ड्ड4ह्वह्यद्धद्वड्डठ्ठ 4श्रद्भठ्ठड्ड ड्ड4ह्वह्यद्धद्वड्डठ्ठ 4श्रद्भठ्ठड्ड ड्ड4ह्वह्यद्धद्वड्डठ्ठ 4श्रद्भठ्ठड्ड

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Dec 2019 09:22 PM (IST) Updated:Mon, 09 Dec 2019 06:06 AM (IST)
अब आयुष्मान का बेड़ा पार लगाएंगे प्रधानजी
अब आयुष्मान का बेड़ा पार लगाएंगे प्रधानजी

गोंडा : जरूरतमंदों के इलाज के लिए संचालित आयुष्मान भारत योजना का लाभ पात्रों को दिलाने में स्वास्थ्य विभाग अब प्रधानों की मदद लेने जा रहा है। योजना को लेकर प्रचार प्रसार कराने के बाद भी शत प्रतिशत गोल्डन कार्ड नहीं बन सके। जिले में 2.05 लाख पात्रों के सापेक्ष अब तक 95 हजार गोल्डन कार्ड बनाए गए हैं। ऐसे में अब ग्राम प्रधानों की मदद लेने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर बैठक होगी। जिसमें ग्राम प्रधानों को उनके उत्तर दायित्वों का बोध कराया जाएगा।

जरूरतमंदों को विभिन्न बीमारियों के इलाज के लिए आयुष्मान भारत योजना संचालित है। एक साल से अधिक समय बीतने के बाद भी शत प्रतिशत गोल्डन कार्ड न जारी होने पर अधिकारियों की नाराजगी के बाद अब एक नई व्यवस्था बनाई गई है। डीएम डॉ. नितिन बंसल ने आयुष्मान भारत व सघन मिशन इंद्रधनुष के लिए सभी 16 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अधीक्षकों व ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस प्रबंधक को नोडल बनाया गया है। वह प्रधानों से समन्वय स्थापित करके जानकारी करेंगे। इसके लिए विकास खंडवार कार्यक्रम जारी किए गए हैं।

अब तक क्या है स्थिति

आयुष्मान भारत के तहत जिले में जिला पुरुष व महिला अस्पताल पंजीकृत है। इसके अतिरिक्त 16 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व छह निजी अस्पताल भी इससे जुड़े हैं। अब तक 5300 मरीजों को आयुष्मान का लाभ दिया गया है। जिला अस्पतालों में निश्शुल्क कार्ड बनाने की व्यवस्था है।

अंकित श्रीवास्तव, जिला सूचना प्रबंधक, आयुष्मान भारत का कहना है की शत प्रतिशत कार्ड बनाने का लक्ष्य है। सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने अब स्वास्थ्य कर्मियों के साथ ही ग्राम प्रधानों का भी सहयोग लेने का निर्देश दिया है, जिससे इसमें प्रगति लाई जा सके। अधीक्षकों को नोडल बनाकर इसकी निगरानी की जाएगी।

-

chat bot
आपका साथी