बनेंगे ओपेन जिम, दूर रहेंगे नीम-हकीम

शहर की शहर की शहर की शहर की शहर की शहर की शहर की शहर की शहर की शहर की शहर की शहर की शहर की शहर की शहर की शहर की शहर की शहर की शहर की शहर की शहर की शहर की शहर की शहर की शहर की शहर की शहर की शहर की शहर की शहर की शहर की शहर की शहर की शहर की शहर की शहर की शहर की शहर की शहर की शहर की शहर की शहर की शहर की शहर की शहर की शहर की शहर की शहर की

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Feb 2020 11:03 PM (IST) Updated:Wed, 19 Feb 2020 06:10 AM (IST)
बनेंगे ओपेन जिम, दूर रहेंगे नीम-हकीम
बनेंगे ओपेन जिम, दूर रहेंगे नीम-हकीम

गोंडा : शहरवासी चुस्त दुरुस्त रहें। इसके लिए अब नगर पालिका ने नई पहल की है। शहर में चार पार्कों का चयन किया गया है, जहां पर ओपेन जिम बनाया जाएगा। यहां नियमित अभ्यास से नागरिकों की फिटनेस सही रहेगी। साथ ही दिनचर्या भी अच्छी रहेगी। इससे उन्हें बीमारियों ज्यादा प्रभावित नहीं कर सकेंगी और नीम-हकीम के पास जाने की नौबत भी कम ही आएगी।

शहर के पार्कों की हालत काफी खराब है। ऐसे में सुबह मॉर्निंग वॉक करने के लिए आने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। इसके कारण लोग अब जिम सेंटरों में जा रहे हैं। सुविधाओं का विस्तार कर रही पालिका ने अब नागरिकों की सेहत पर फोकस किया है।

यह हुआ प्रबंध: शहर के आवास विकास कॉलोनी स्थिति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम पार्क, कांशीराम कॉलोनी पार्क, मालवीय नगर स्थित गांधी पार्क, सिविल लाइंस स्थित चिल्ड्रेन पार्क को चयनित किया है। यहां पर ओपेन जिम के साथ ही पैदल टहलने के लिए पथ वे बनाया जाएगा। पार्क में खेलकूद की सामग्रियां भी उपलब्ध कराई जाएंगी। पार्क में बैठने के लिए बेंच बनाई जाएगी। शुद्ध पेयजल का प्रबंध रहेगा।

स्वच्छता का भी देंगे संदेश: शहर के चयनित पार्कों के माध्यम से स्वच्छता का भी संदेश दिया जाएगा। यहां पर लोगों को बताया जाएगा कि कूड़ा इधर-उधर न फेंके, उसे डस्टबिन में भी डालें। डस्टबिन भी लगाया जाएगा। पार्क पर दो करोड़ रुपये का खर्च आएगा। जल्द ही सुंदरीकरण शुरू हो जाएगा।

क्या कहते हैं जिम्मेदार: पालिकाध्यक्ष उजमा राशिद का कहना है कि शहर के चार पार्कों का विकास किया जा रहा है, जहां पर लोग सुकूं की सांस ले सकें। साथ ही उनके सेहत को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक संसाधन जुटाए जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी