कमलेश के हत्यारों की शीघ्र हो गिरफ्तारी

अन्यथा मुख्यमंत्री इस्तीफा दें। अन्यथा मुख्यमंत्री इस्तीफा दें। अन्यथा मुख्यमंत्री इस्तीफा दें। अन्यथा मुख्यमंत्री इस्तीफा दें। अन्यथा मुख्यमंत्री इस्तीफा दें। अन्यथा मुख्यमंत्री इस्तीफा दें। अन्यथा मुख्यमंत्री इस्तीफा दें।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Oct 2019 10:08 PM (IST) Updated:Sat, 19 Oct 2019 10:08 PM (IST)
कमलेश के हत्यारों की शीघ्र हो गिरफ्तारी
कमलेश के हत्यारों की शीघ्र हो गिरफ्तारी

गोंडा: लखनऊ में हुई हिदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी की हत्या के मामले को लेकर शनिवार को यहां भी प्रदर्शन किया गया। पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

अंतर्राष्ट्रीय हिदू परिषद के जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, जिला महामंत्री फूल चंद्र गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी हरीश कुमार कसौधन की अगुवाई में कार्यकर्ता आंबेडकर चौराहे पर एकत्र हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। कलेक्ट्रेट में नारेबाजी करके पदाधिकारियों ने मांगों से संबंधित छह सूत्री ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। प्रदेश सह संगठन मंत्री इंद्रबलि सिंह ने कहा कि सरकार कमलेश तिवारी के हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार करे। विभागाध्यक्ष शीतला प्रसाद तिवारी ने हिदू नेताओं की हत्या को देखते हुए डॉ. प्रवीण तोगड़िया को जेड प्लस सुरक्षा दिए जाने की मांग की है। इस मौके पर लक्ष्मीकांत कसौधन, अविनाश सिंह, श्रीकांत मिश्र, वरुण तिवारी, रवि प्रकाश, शंभू सिंह मौजूद थे। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष उमापति त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष भानू तिवारी ने कमलेश तिवारी के हत्या के आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी, मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की मांग की है।

तरबगंज: युवाओं ने कमलेश तिवारी की हत्या के मामले को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम राजेश कुमार को दिया है। इसमें हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। कहा कि बढ़ रहे अपराध दर को कम करने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा उचित कदम उठाया जाएं। इस अवसर पर दीपक कौशल तिवारी, आनंद प्रकाश मिश्र, रोहित सिंह, शक्ति पांडेय, शक्ति सिंह, आशुतोष तिवारी मौजूद रहे। रामापुर में हिदू समाज पार्टी की बैठक में शोक जताया गया। जिला महासचिव त्रिपुरारी तिवारी, घनश्याम शुक्ल मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी