306 परियोजनाओं पर खर्च होंगे 4.60 करोड़

क्षेत्र का विकास करने व ग्रामीणों को रोजगार देने के प्रस्ताव पर मुहर लगी

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Aug 2020 10:15 PM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 10:15 PM (IST)
306 परियोजनाओं पर खर्च होंगे 4.60 करोड़
306 परियोजनाओं पर खर्च होंगे 4.60 करोड़

गोंडा : नवाबगंज ब्लॉक परिसर में शारीरिक दूरी बनाकर क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। इसमें 306 परियोजनाओं पर चार करोड़ 60 लाख रुपये से क्षेत्र का विकास करने व ग्रामीणों को रोजगार देने के प्रस्ताव पर मुहर लगी। बीडीओ हरिओम सिंह ने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा। मानक के अनुसार कार्य कराने पर ही भुगतान किया जाएगा। पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि सोनू सिंह, विनोद सिंह, प्रभात सिंह, एपीओ अमित कुमार, एडीओ पंचायत रवि मिश्रा, प्रमोद कुमार तिवारी, प्रधान टिकू सिंह, नवनीत पांडेय, दुर्गा सिंह मौजूद रहे। बीडीओ ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख अरुंधति सिंह बैठक में आई थीं। अचानक तबीयत खराब होने के कारण कार्यालय में चली गई थीं।

chat bot
आपका साथी