लड्डू खाने से फूड प्वायजनिग, 20 बीमार 13 भर्ती

राजेंद्रनगर नौशहरा मुहल्ला निवासी सलीम इदरीशी के बहन को मुंबई में बेटी पैदा हुई थी। इस खुशी में परिवार के लोगों ने चौक स्थित एक दुकान से छह किलो लड्डू मंगवाया। उसे आसपास के घरों में बांटवाया गया। लड्डू खाने के कुछ देर बाद लोगों को उल्टी दस्त शुरू हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 11:28 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 11:28 PM (IST)
लड्डू खाने से फूड प्वायजनिग, 20 बीमार 13 भर्ती
लड्डू खाने से फूड प्वायजनिग, 20 बीमार 13 भर्ती

गोंडा : राजेंद्र नगर मुहल्ले में फूड प्वायजनिग से बीस लोग बीमार हो गए। इसमें से 13 को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर पुलिस व खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी की लेकिन, दुकान बंद मिली।

राजेंद्रनगर नौशहरा मुहल्ला निवासी सलीम इदरीशी के बहन को मुंबई में बेटी पैदा हुई थी। इस खुशी में परिवार के लोगों ने चौक स्थित एक दुकान से छह किलो लड्डू मंगवाया। उसे आसपास के घरों में बांटवाया गया। लड्डू खाने के कुछ देर बाद लोगों को उल्टी दस्त शुरू हो गई। इसकी जानकारी स्थानीय सभासद रहमान को दी गई। वह बीमार लोगों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां पर गंभीर रूप से बीमार 12 लोगों को भर्ती कराया गया। इसमें सबसे अधिक बच्चे हैं, इन्हें चिल्ड्रेन वार्ड में शिफ्ट किया गया है। प्रमुख अधीक्षक डा. घनश्याम सिंह ने बताया कि बीमार लोगों का स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। इसके बाद भी अलग से टीमों को लगाया गया है।

पुलिस व खाद्य सुरक्षा टीम ने ली जानकारी

- फूड प्वायजनिग की सूचना मिलते ही नगर कोतवाल आलोक राव व पांडेय बाजार पुलिस चौकी प्रभारी केके सिंह पहुंच गए। उन्होंने बीमार बच्चों के परिवारजनों से बात की। इसके बाद लड्डू का नमूना एकत्र किया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने भी पहुंचकर नमूना लिया है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हितेंद्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि दुकान बंद मिली।

पहले भी हो चुकी है घटना

- 15 दिन पहले ही उमरी बेगमगंज में फूड प्वायजनिग की घटना हो चुकी है। यहां पर फूड प्वायजनिग से एक की मौत हो चुकी थी। कई अन्य के बीमार होने के बाद स्वास्थ्य व खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की थी।

chat bot
आपका साथी