मुसीबतों का स्टेशन बना बस अड्डा

गोंडा : समय सुबह 11 बजे। परिवहन निगम का रोडवेज डिपो। परिसर में पानी भरा हुआ था, जहां पानी नहीं था वह

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Sep 2019 11:55 PM (IST) Updated:Tue, 01 Oct 2019 06:22 AM (IST)
मुसीबतों का स्टेशन बना बस अड्डा
मुसीबतों का स्टेशन बना बस अड्डा

गोंडा : समय सुबह 11 बजे। परिवहन निगम का रोडवेज डिपो। परिसर में पानी भरा हुआ था, जहां पानी नहीं था वहां कीचड़ था, जिससे आवागमन में लोगों को दिक्कतें हो रही थीं। मजबूरी में यात्री कीचड़ में होकर ही बसों तक पहुंच रहे थे। यात्री कम थे लेकिन, जो मौजूद थे वह समय से बस के लिए परेशान दिखाई पड़े। लोग यही कह रहे थे कि भइया बारिश में रोडवेज डिपो न आना पड़े।

यात्री प्रतीक्षालय में बैठे संजीव कुमार ने बताया कि मां आई थीं। उनको वापस उतरौला गांव जाना है। बस के इंतजार में बैठे हैं। इसी तरह से एक बुजुर्ग महिला भी उतरौला जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थीं। कर्नलगंज के अनिरुद्ध ने बताया कि बहराइच जाना है। बस अड्डे पर बैठने की भी व्यवस्था नहीं है। कर्मचारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बृजेश सिंह ने बताया कि कीचड़ से होकर आते-जाते हैं। पूछताछ केंद्र से भी बसों के समय को लेकर सही जानकारी नहीं मिल पा रही थी।

कार्यशाला में कीचड़

- मुख्य परिसर के साथ ही वर्कशॉप में भी कीचड़ था। जगह-जगह पानी भरा होने की वजह से कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पूरा परिसर सड़क से नीचा है। इससे उसी में पानी आकर ठहरता है। इसके लिए ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। कीचड़ में ही कर्मचारी काम कर रहे थे।

सड़क पर चलना भी मुश्किल

- हालात केवल परिसर के ही खराब नहीं हैं बल्कि मार्ग की स्थिति बदतर है। एलबीएस चौराहे से रोडवेज जाने सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे हैं, जिसमें पानी भरा हुआ है। जरा सी चूक होने पर यात्रा अमंलकारी हो सकती है।

वर्जन

बारिश होने पर परिसर में जलभराव की समस्या हो जाती है। इससे अधिकारियों को अवगत कराया गया है। जल्द ही कोई व्यवस्था की जाएगी।

वीके वर्मा, एआरएम, रोडवेज

chat bot
आपका साथी