तेज बुखार से बालिका की मौत

गोंडा: मौसम बदलने के साथ ही मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। तेज बुखार से बीमार एक बालिका की

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Sep 2019 11:55 PM (IST) Updated:Tue, 01 Oct 2019 06:22 AM (IST)
तेज बुखार से बालिका की मौत
तेज बुखार से बालिका की मौत

गोंडा: मौसम बदलने के साथ ही मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। तेज बुखार से बीमार एक बालिका की उपचार के दौरान मौत हो गई। छह अन्य मरीजों का इलाज चल रहा है।

कटरा बाजार के दुबहा बाजार नेवादा गांव निवासी रामविशुन की 10 वर्षीय बेटी पूजा की शनिवार को तबीयत खराब हो गई। बुखार के साथ ही उसे झटका आने लगा। रविवार को उसके परिवारजन उसे लेकर शहर के एक निजी चिकित्सालय आए। वहां पर बाल रोग का कोई चिकित्सक न होने के कारण रेफर कर दिया गया। इस पर परिवारजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां पर उसे भर्ती करके इलाज किया गया। इलाज के दौरान बालिका ने दम तोड़ दिया। चिल्ड्रेन वार्ड में बुखार पीड़ित कई अन्य बच्चे भर्ती हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरएस गुप्त ने बताया कि मौसम का असर बच्चों पर दिख रहा है।

chat bot
आपका साथी