बीमारी से परेशान युवक ने की आत्महत्या

जागरण संवाददाता गाजीपुर शहर कोतवाली क्षेत्र के हाथीखाना में एक युवक ने बीमारी से परेश

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 05:34 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 05:34 PM (IST)
बीमारी से परेशान युवक ने की आत्महत्या
बीमारी से परेशान युवक ने की आत्महत्या

जागरण संवाददाता, गाजीपुर : शहर कोतवाली क्षेत्र के हाथीखाना में एक युवक ने बीमारी से परेशान होकर शनिवार की सुबह फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हाथीखाना गांव निवासी सुखराम प्रजापित (40) शनिवार की सुबह मकान के कमरा में लगे बांस में गमछा के सहारे फंदे पर लटक गया। आठ बजे परिवार के लोगों ने उसे फांसी पर लटका देखा तो चीख-पुकार करने लगे। जानकारी होते ही पास-पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए। बिलख रहे परिजनों को सांत्वना देने में जुट गए। मृतक की पत्नी दहाड़े मार कर रो-विलख रही थी। पुलिस ने लोगों की मदद से शव को नीचे उतरवाया। परिजनों ने बताया कि मृतक सुखराम काफी दिनों से बीमार चल रहा था। इलाज कराते हुए वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। हमेशा उदास रहता था, किसी से बातचीत नहीं करता था।

chat bot
आपका साथी