कार्यकर्ता ही संगठन के रीढ़

जागरण संवाददाता सैदपुर (गाजीपुर) डहराकला स्थित जीबी इंटरनेशनल स्कूल में भारतीय जनता पाट

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 04:36 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 04:36 PM (IST)
कार्यकर्ता ही संगठन के रीढ़
कार्यकर्ता ही संगठन के रीढ़

जागरण संवाददाता, सैदपुर (गाजीपुर): डहराकला स्थित जीबी इंटरनेशनल स्कूल में भारतीय जनता पार्टी की ओर से दो दिवसीय पूर्वी मंडल का प्रशिक्षण शिविर का समापन गुरुवार की शाम हुआ। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रेमसागर राजभर ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ हैं। उनका सम्मान सभी पदाधिकारी करें। उनकी समस्याओं को सुनें और निवारण कराएं। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री डा. विजय यादव ने कहा कि भारत रक्षा उत्पादों के प्रमुख आयातक देश के रूप में जाना जाता रहा है लेकिन अब समय बदल रहा है। प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य बृजेंद्र राय, विनीत शर्मा, ओंकार मिश्रा, विपिन सिंह, सौम्यप्रकाश बरनवाल, बृजेश मौर्य, अनिल श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सिंह, शैलेश प्रताप सिंह बृजेश कुशवाहा, नरेंद्र पाठक आदि थे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष डा अश्वनी पांडेय व संचालन मंडल महामंत्री सुधीर पाटिल ने किया।

chat bot
आपका साथी