ईओ के नहीं होने से नपा का कामकाज बाधित

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी का पद खाली होने से।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Aug 2021 06:02 PM (IST) Updated:Sun, 29 Aug 2021 06:02 PM (IST)
ईओ के नहीं होने से नपा का कामकाज बाधित
ईओ के नहीं होने से नपा का कामकाज बाधित

जागरण संवाददाता, मुहम्मदाबाद (गाजीपुर) : नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी का पद खाली होने से आम लोगों का जरूरी काम नहीं हो पा रहा है, साथ ही कर्मियों का वेतन भी निर्गत नहीं हो पा रहा है। इससे उनको आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका में कार्यरत अधिशासी अधिकारी का स्थानांतरण शासन की ओर से 22 जुलाई को श्रावस्ती जनपद के भिनगा कर दिया गया। उनकी जगह पर किसी की नियुक्ति न होने से जनहित कार्य नक्शा, नकल, खारिज दाखिल, वरासत आदि का कार्य प्रभावित हो रहा है। नगर पालिका में कार्यरत व सेवानिवृत्त कर्मचारियों के वेतन, पेंशन का भुगतान नहीं हो पा रहा है। वेतन, पेंशन आदि का भुगतान न होने से कर्मियों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। इस संबंध में स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन के पालिका इकाई अध्यक्ष डा. राजकुमार रावत ने बताया कि इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दिए जाने के बावजूद आज तक कोई व्यवस्था नहीं हो सकी। इससे समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।

chat bot
आपका साथी