महिला एवं बाल विकास समिति ने किया निरीक्षण

उत्तर प्रदेश विधानमंडल की महिला एवं बाल विकास संबंधित संयुक्त समिति।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 07:52 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 07:52 PM (IST)
महिला एवं बाल विकास समिति ने किया निरीक्षण
महिला एवं बाल विकास समिति ने किया निरीक्षण

जागरण संवाददाता, गाजीपुर : उत्तर प्रदेश विधानमंडल की महिला एवं बाल विकास संबंधित संयुक्त समिति के सदस्य सोमवार को जिले में थे। इस दौरान उन्होंने जिला महिला अस्पताल और जिला जेल का निरीक्षण किया। महिला अस्पताल में स्थापित एनआइसीयू के बेड पर फटी चादर देख कर उन्होंने नाराजगी जताई। कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा को लेकर काफी संवेदनशील है। ऐसे में महिला अस्पताल में सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

समिति में अध्यक्ष व इटावा विधायक सरिता भदौरिया और सदस्य व जौनपुर विधायक लीना तिवारी शामिल थीं। महिला अस्पताल के बाद उन्होंने जिला जेल का निरीक्षण किया। वहां महिला बैरक में पहुंचीं और वहां बंद महिला बंदियों व उनके बच्चों का हाल जाना। जेल में मिल रहे भोजन व अन्य सुविधाओं के बारे में पूछताछ की। जेल प्रशासन को निर्देश दिया कि महिलाओं व उनके बच्चों का विशेष ध्यान रखा जाए।

chat bot
आपका साथी