सर्पदंश से महिला की मौत

जागरण संवाददाता खानपुर (गाजीपुर) क्षेत्र के भभौरा की शीला देवी की सर्पदंश से बुधवार को मौत हो गई। वह मंगलवार की रात करीब नौ बजे दूध उबालने के लिए भूसा घर में रखे उपले को निकालने गई थीं। इस दौरान सांप ने कलाई में डंस लिया। जानकारी होने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए रात में निजी चिकित्सक के यहां ले गए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 05:35 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 05:35 PM (IST)
सर्पदंश से महिला की मौत
सर्पदंश से महिला की मौत

जागरण संवाददाता, खानपुर (गाजीपुर) : भभौरा की शीला देवी की सर्पदंश से बुधवार को मौत हो गई। वह मंगलवार की रात करीब नौ बजे दूध उबालने के लिए भूसा घर में रखे उपले को निकालने गई थी। इस दौरान सांप ने कलाई में डंस लिया। जानकारी होने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए रात में निजी चिकित्सक के यहां ले गए। इलाज के बाद कई जगह झाड़-फूंक भी कराया। बुधवार की सुबह पांच बजे उसने दम तोड़ दिया। मृतका का पति फूलबदन मुंबई में आटो चालक हैं। शीला अपने पीछे एक पुत्र सहित तीन पुत्रियां छोड़ गई हैं। वह मिलनसार और मृदुभाषी थीं। उनकी मौत से गांव की महिलाएं मर्माहत हैं। परिजनों ने शव को जल में प्रवाह कर दिया।

chat bot
आपका साथी