दहेज के लिए पत्नी का गला घोंटकर की हत्या

करंडा थाना क्षेत्र के बलवंतपुर धरम्मरपुर गांव निवासी विवाहिता प्रियंका (22) की पति ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर गला घोंटकर हत्या कर दिया। इससे घर में कोहराम मच गया। मामले की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की तो पता चला कि प्रियंका का गला दबाकर पति ने मौत के घाट उतारा है। इस मामले में पति समेत चार के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Oct 2019 10:22 PM (IST) Updated:Mon, 14 Oct 2019 06:03 AM (IST)
दहेज के लिए पत्नी का गला घोंटकर की हत्या
दहेज के लिए पत्नी का गला घोंटकर की हत्या

जासं, गाजीपुर : करंडा थाना क्षेत्र के बलवंतपुर धरम्मरपुर गांव निवासी विवाहिता प्रियंका (22) की पति ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर गला घोंटकर हत्या कर दी। इससे घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि प्रियंका का गला दबाकर पति ने ही मौत के घाट उतारा है। इस मामले में पति समेत चार के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

जमानियां कोतवाली क्षेत्र के देवा बैरनपुर गांव निवासी देव नरायण सिंह यादव की पुत्री प्रियंका की शादी 22 फरवरी 2016 में करंडा थाना क्षेत्र के बलवंतपुर धरम्मरपुर गांव निवासी श्याम सुंदर यादव संग हुई थी। देव नारायण का आरोप है कि शादी के कुछ ही दिन बाद ससुराल के लोग दहेज में बाइक व एक लाख रुपये की मांग करने लगे। विरोध करने पर प्रियंका को प्रताड़ित किया जाने लगा। शनिवार की रात दहेज की बात को लेकर दंपती में विवाद हुआ। इससे गुस्साए पति ने गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। भोर में प्रियंका की सास शल्ता देवी ने फोन पर उसकी मौत की जानकारी मायके वालों को दी। वे आनन-फानन पहुंचे और उसे लेकर अस्पताल आए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

हत्या की बात आई है सामने

: प्रियंका के पिता देवनरायण यादव की तहरीर पर पति श्याम सुंदर, जेठ रविकांत, जेठानी शिम्पी देवी व सास शल्ता देवी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अब तक की जांच में यह बात सामने आई है कि पति ने प्रियंका का गला दबाकर मौत के घाट उतारा है। वैसे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।- दिलीप सिंह, थानाध्यक्ष करंडा।

chat bot
आपका साथी