दिल्ली-बंगाल का मल्लाह एससी तो बिहार-यूपी का क्यों नहीं

आरक्षण अधिकार सामाजिक न्याय रैली के माध्यम से विकासशील इंसान पार्टी ने मल्लाह केवट बिद बेलदार धीवर कश्यप सहित कई जातियों के लोगों के लिए न्याय की बात की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 07:27 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 07:27 PM (IST)
दिल्ली-बंगाल का मल्लाह एससी तो बिहार-यूपी का क्यों नहीं
दिल्ली-बंगाल का मल्लाह एससी तो बिहार-यूपी का क्यों नहीं

जागरण संवाददाता, गाजीपुर : आरक्षण अधिकार सामाजिक न्याय रैली के माध्यम से विकासशील इंसान पार्टी ने मल्लाह, केवट, बिद, बेलदार, धीवर, कश्यप सहित कई जातियों के लोगों के लिए न्याय की बात की। नगर के लंका मैदान पर आयोजित रैली में बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के संस्थापक व बिहार सरकार के पशुधन व मत्स्य संसाधन मंत्री मुकेश सहनी ने साफ कहा कि इन जातियों को आरक्षण नहीं तो भाजपा से गठबंधन व समर्थन भी नहीं।

उन्होंने सवाल किया कि दिल्ली, पश्चिम बंगाल का मल्लाह, केवट, बिद एससी तो बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश का क्यों नहीं। कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार अपने वादे के अनुसार यूपी, बिहार, झारखंड के मल्लाह, केवट, बिद, बेलदार, धीवर, कश्यप, रैकवार, नोनिया, गोड़िया, चाईं, तियर, मांझी, कहार, राजभर, बियार को अनुसूचित जाति का दर्जा दें। प्रदेश अध्यक्ष लौटनराम निषाद ने आरोप लगाया कि गाजीपुर व बलिया जिला पुलिस प्रशासन द्वारा बिन्द, मल्लाहों को मगई, टोंस नदी में मछली मारने से रोका जा रहा है। अध्यक्षता अर्जुन सिंह कश्यप व संचालन जिलाध्यक्ष अरबिद कुमार बिद प्रधान ने किया। राष्ट्रीय प्रवक्ता देवज्योति, प्रभारी श्यामलाल निषाद, प्रदेश महासचिव अनुराग सिंह यादव अन्नु, प्रदेश सचिव राजेंद्र प्रसाद बिद, ओपी कश्यप, राजेंद्र प्रसाद निषाद प्रधान, मनोज कुमार यादव आदि ने संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी