वारंटी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जागरण संवाददाता सैदपुर (गाजीपुर) स्थानीय पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी को गि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 07:32 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 07:32 PM (IST)
वारंटी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
वारंटी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जागरण संवाददाता, सैदपुर (गाजीपुर) : स्थानीय पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया। औड़िहार निवासी राघवेंद्र सिंह के खिलाफ न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी कावारंट जारी किया गया था, लेकिन वो लंबे समय से फरार था।

इसके बाबत पूर्व में आरोपित के घर पर 82 की कार्रवाई करते हुए पुलिस ने डुगडुगी भी पिटवाई थी और समय सीमा समाप्त होने के बाद कुर्की किया जाना था। इस बीच शुक्रवार को तड़के चौकी इंचार्ज देवेंद्र बहादुर सिंह ने आरोपित को औड़िहार तिराहे से गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया। टीम में हेड कांस्टेबल यशवंत सिंह व कांस्टेबल अरविद पाल थे।

chat bot
आपका साथी