स्वास्थ्य सेवाएं सुधारने की मांग को लेकर निकाली पदयात्रा

जागरण संवाददाता भदौरा (गाजीपुर) सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं सुधारने की मांग को ले

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 05:47 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 05:47 PM (IST)
स्वास्थ्य सेवाएं सुधारने की मांग को लेकर  निकाली पदयात्रा
स्वास्थ्य सेवाएं सुधारने की मांग को लेकर निकाली पदयात्रा

जागरण संवाददाता, भदौरा (गाजीपुर) : सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं सुधारने की मांग को लेकर पीसीसी सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष फरीद अहमद गाजी ने शुक्रवार को सातवें दिन भी पदयात्रा के माध्यम से आंदोलन जारी रखा। गहमर थाना से निकली पदयात्रा जीवनारायनपुर में समाप्त हुई। चेताया कि उनकी मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

फरीद अहमद गाजी ने कहा कि वर्ष 2018 में भी सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुधारने के लिए पदयात्रा के माध्यम से आंदोलन छेड़ा था लेकिन सरकार ने इस दिशा में कोई पहल नहीं की। सरकारी अस्पतालों की हालत बदतर हो चुकी है। सीएचसी पर चिकित्सकों और दवाओं का अभाव है तो पीएचसी के भवन जर्जर हालत में हैं। गरीब जनता को इलाज के लिए निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। चेताया कि वर्ष 2018 में तो पदयात्रा बंद कर दी थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा।

इस बार कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण पहले से भी ज्यादा उत्साहित हैं और पदयात्रा में भरपूर सहयोग दे रहे हैं। अगर सरकार ने संज्ञान नहीं लिया तो इससे भी उग्र आंदोलन किया जाएगा। पदयात्रा में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता वाल्मीकि सिंह, विमलेश सिंह गहमरी, लक्ष्मीकांत उपाध्याय, शमीम हुसैन, हारून खां, अधिवक्ता विरेन्द्र राम, माका चौहान, मन्नू कुशवाहा, श्रीराम कुशवाहा आदि थे।

chat bot
आपका साथी