हॉकी इंडिया अंडर 18 टीम में विष्णुकांत का चयन

जासं, खानपुर (गाजीपुर): अठगांवां स्थित स्टेडियम से हाकी का ककहरा सीखने वाले खिलाड़ी ि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 09:38 PM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 09:47 PM (IST)
हॉकी इंडिया अंडर 18 टीम में विष्णुकांत का चयन
हॉकी इंडिया अंडर 18 टीम में विष्णुकांत का चयन

जासं, खानपुर (गाजीपुर): अठगांवां स्थित स्टेडियम से हाकी का ककहरा सीखने वाले खिलाड़ी विष्णुकांत ¨सह का चयन मलेशिया में होने वाले सुल्तान जोहर कप हाकी प्रतियोगिता के लिए घोषित किए गए अंडर 18 इंडिया टीम में हुआ है। विष्णुकांत के चयन से गदगद साथियों ने अठगांवां स्टेडियम में मिठाइयां बांटी। पैतृक गांव भुजौहां में जश्न का माहौल है। घरवालों को गांव के लोगों ने बधाई दी।

विष्णुकांत में बचपन से ही हाकी खेल के प्रति रुचि थे। हाकी पकड़ने के बाद उसने मुड़कर नहीं देखा। अठगांवा स्थित लोदी ¨सह द्वारिका ¨सह हाकी स्टेडियम के प्रबंधक पूर्व एमएलसी डा. कैलाश ¨सह ने बताया कि उसकी रफ्तार से लग गया था कि यह खिलाड़ी जनपद का नाम रोशन करेगा। मिड फिल्ड में मिड फिल्डर खिलाड़ी के तौर पर विष्णुकांत काफी माहिर खिलाड़ी हैं अठगांवां स्टेडियम से उसका चयन एसटीसी लखनऊ में हुआ। छह माह वह लखनऊ की तरफ से खेला। इसके बाद बाद एसटीसी चंडीगढ़ की टीम में शामिल हुआ। अपनी प्रतिभा के बल पर उसने एसटीसी दिल्ली की टीम में कदम रखा। दिल्ली की तरफ से खेलते हुए उसने अपने टीम को कई बार जीत दिलाई। फोन पर बातचीत में विष्णुकांत ने बताया कि दो वर्ष पहले बंगलौर में हुए चयन कैंप में उन्हें बुलाया गया था लेकिन टीम इंडिया में शामिल नहीं हो सका। इसके बाद भी मैंने हार नहीं मानी और अपने खेल को निखारने में लगा रहा। अंतत: इस बार बंगलौर में आयोजित चयन शिविर के माध्यम से ही मेरा चयन 13 अक्टूबर से मलेशिया में होने वाले सुल्तान जोहर कप हाकी प्रतियोगिता के लिए हो गया। विष्णु ने बताया कि मलेशिया में इंडिया के अलावा आस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, जापान, न्यूजीलैंड की टीमें प्रतिभाग करेंगी।

chat bot
आपका साथी