गांव 25, पुलिस कर्मी पांच आखिर कैसे हो सुरक्षा

इलाका बिहार बार्डर से सटा और पुलिस कर्मी महज पांच ।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 06:39 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 06:39 PM (IST)
गांव 25, पुलिस कर्मी पांच आखिर कैसे हो सुरक्षा
गांव 25, पुलिस कर्मी पांच आखिर कैसे हो सुरक्षा

जागरण संवाददाता, जमानियां (गाजीपुर) : इलाका बिहार बार्डर से सटा और पुलिस कर्मी महज पांच आखिर 25 गांव की सुरक्षा कैसे होगी। यह हाल है कोतवाली क्षेत्र के नवसृजित पुलिस चौकी अभईपुर का। यहां पुलिस कर्मियों की कमी से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था भी राम भरोसे है।

कर्मनाशा नदी के किनारे बिहार बार्डर से सटे गंधुतालुक क्षेत्र अंतर्गत अभईपुर चौकी अंतर्गत अभईपुर, दाउदपुर, अहिमनपुर, कोनहरा, रायपुर, महली, धुस्का, गायघाट, ढेहुढ़ी, असिचन्दपुर, ताजपुर, घिनपुरा, रईमला, घरोहिया सहित अन्य गांवों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है। सुरक्षा कर्मियों की कमी के कारण गांवों की सुरक्षा व्यवस्था है। चौकी अंतर्गत अभईपुर गांव स्थिति यूनियन बैंक की भी सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी है। चौकी से होकर गुजरा नई बाजार- देवैथा मार्ग पर पुलिस गश्त नहीं होने से ग्रामीण भयभीत हैं। इस क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में स्टेशन बाजार व तहसील मुख्यालय इसी मार्ग से आते-जाते हैं। रोड किनारे कई लोगों की दुकानें भी हैं। बहुत से लोगों को इधर से अपने गांव जाने में काफी समय लगता है। रात के आठ बजे के बाद सड़क पर सन्नाटा पसर जाता है। एक भी पुलिसकर्मी नजर नहीं आते हैं। ऐसे में सड़क पर अराजक तत्वों का बोलबाला रहता है। लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के लिए अभईपुर में पुलिस चौकी भी खुली है, लेकिन रात के पहर पुलिस गश्त नहीं करती है। लंबे समय से सड़क की बदहाली से परेशान लोग अब सड़क के अच्छी हो जाने के बाद आवागमन शुरू किए तो रात के पहर पुलिस गश्त नहीं होने से वह भयभीत होकर आवागमन करते हैं। वर्तमान समय में चौकी पर तीन आरक्षी व एक हेड कांस्टेबल व एक उपनिरीक्षक की तैनाती है।इस बारे में चौकी प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि चौकी पर जवानों की कमी तो है, लेकिन दिन की ड्यूटी तो किसी तरह हो जाती है, लेकिन रात के पहर कोतवाली से भी पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाती है। इसके अलावा 112 पीआरवी पुलिस भी रात्रि गश्त में लगी रहती है।

chat bot
आपका साथी