प्रशासनिक उदासीनता से ब्लाक परिसर बना वाहन स्टैंड

जमानियां (गाजीपुर) तहसील मुख्यालय स्थित ब्लाक परिसर खुद ही समस्याओं के जाल में फंस गया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 05:45 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 05:45 PM (IST)
प्रशासनिक उदासीनता से ब्लाक परिसर बना वाहन स्टैंड
प्रशासनिक उदासीनता से ब्लाक परिसर बना वाहन स्टैंड

जागरण संवाददाता, जमानियां (गाजीपुर) : तहसील मुख्यालय स्थित ब्लाक परिसर खुद ही समस्याओं के जाल में फंस गया है। यहां एक अदद वाहन स्टैंड नहीं होने से कर्मचारी सहित फरियादी परिसर में ही चार पहिया व बाइक खड़ी करते हैं, लेकिन अधिकारियों द्वारा एक स्टैंड नहीं बनाया गया। ब्लाक परिसर में बीडीओ व एडीओ सहित क्षेत्र पंचायत सदस्य, मनरेगा सेल, कृषि, लघु सिचाई विभाग का कार्यालय है। जहां कार्यालय कर्मचारी अपनी बाइकों को परिसर में ही जहां-तहां खड़ा करते हैं। फरियादियों का भी यही हाल हैं। यदि अधिकारियों द्वारा परिसर में एक वाहन स्टैंड बना दिया जाता, तो बेतरतीब ढंग से खड़े वाहन एक जगह खड़ा होते साथ ही राजस्व का स्त्रोत बन जाता। इस बारे में एडीओ अरुण दुबे ने बताया कि उच्चाधिकारियों से वाहन स्टैंड के लिए बातचीत होगी।

chat bot
आपका साथी