प्रतियोगिता के लिए आठ तक पंजीयन

जासं गाजीपुर गंगा और सहायक नदियों की स्वच्छता एवं जागरूकता के लिए नमामि गंगे कार्यक्रम के

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 07:20 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 07:20 PM (IST)
प्रतियोगिता के लिए 
आठ तक पंजीयन
प्रतियोगिता के लिए आठ तक पंजीयन

जासं, गाजीपुर : गंगा और सहायक नदियों की स्वच्छता एवं जागरूकता के लिए नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत गंगा क्वेस्ट प्रतियोगिता 2021 के लिए आठ मई तक पंजीयन आनलाइन होगा। जिला परियोजना अधिकारी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इसमें 10 वर्ष के ऊपर का कोई भी व्यक्ति प्रतिभाग कर सकता है। प्रतियोगिता तीन चरणों में है। प्रत्येक चरण में गंगा एवं उसकी सहायक नदियों से जुड़े 10 प्रश्न पूछे जाएंगे। कोविड-19 जैसी महामारी के दौरान हम घर में रहकर इस प्रतियोगिता का आनंद ले सकते हैं। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। जानकारी के लिए नेहरू युवा केंद्र गाजीपुर से संपर्क कर सकते हैं।

chat bot
आपका साथी