दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज, वाहन किया सीज

जागरण संवाददाता करीमुद्दीनपुर (गाजीपुर) स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने सुशीला देवी व अखिलेश

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 07:26 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 07:26 PM (IST)
दो के खिलाफ मुकदमा 
दर्ज, वाहन किया सीज
दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज, वाहन किया सीज

जागरण संवाददाता, करीमुद्दीनपुर (गाजीपुर) : स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने सुशीला देवी व अखिलेश यादव के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन में मुकदमा दर्ज कर चार पहिया वाहन को सीज कर दिया।

पुलिस ने गुरुवार की शाम चेकिग के दौरान झंडा व बैनर लगे वाहन देख कागजात मांगा। उचित कागजात न दिखाने पर पुलिस ने सुशीला देवी निवासी सोनवानी व अखिलेश यादव निवासी पैकवली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वाहन को सीज कर दिया। मुख्य मार्ग पर दो पहिया वाहन से बिना मास्क लगाए चल रहे 46 वाहन चालकों से 46 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया। थानाध्यक्ष रामनेवास ने बताया कि आचार संहिता के पालन न करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे।

chat bot
आपका साथी