20 किलो प्रतिबंधित मांस संग दो गिरफ्तार

जागरण संवाददाता गहमर (गाजीपुर) कोतवाली क्षेत्र के भतौरा नहर पुलिया के पास से पुलिस ने श

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 06:41 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 06:41 PM (IST)
20 किलो प्रतिबंधित मांस संग दो गिरफ्तार
20 किलो प्रतिबंधित मांस संग दो गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, गहमर (गाजीपुर) : कोतवाली क्षेत्र के भतौरा नहर पुलिया के पास से पुलिस ने शुक्रवार की रात दो को धर दबोचा। तलाशी में इनके पास से 20 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ। दोनों से आवश्यक पूछताछ के बाद इन्हें जेल भेज दिया गया।

प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि उपनिरीक्षक जयदीप कुमार हमराहियों संग भतौरा नहर पुलिया के पास वाहन चेकिग कर रहे थे। तभी मुखबीर से सूचना मिली की प्रतिबंधित मांस ले कर दो लोग बारा से मनिया जा रहे हैं। तभी एक बाइक से दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोककर पूछताछ करनी चाही तो वह भागने लगे। आशंका होने पर पुलिस ने भाग रहे दोनों संदिग्धों को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उनके पास से 20 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ। उनकी पहचान कोतवाली क्षेत्र के बारा गांव निवासी अजहर व नौसाद के रूप में हुई। आरोपितों ने गोकशी किए जाने की बात पुलिस को बताई। दोनों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

chat bot
आपका साथी